8.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यमुस्कान ने यहां से खरीदा था मौत का इंजेक्शन, मेरठ हत्याकांड में...

मुस्कान ने यहां से खरीदा था मौत का इंजेक्शन, मेरठ हत्याकांड में छापेमारी के दौरान नया खुलासा

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड मामले को लेकर रविवार को उस मेडिकल स्टोर पर भी पूछताछ की गई है, जहां से उनकी पत्नी मुस्कान ने नशीली दवाएं खरीदी थी। मेरठ के ऊषा मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने छापेमारी की है। ड्रग्स इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा ने बताया कि वह मुस्कान वाले प्रकरण की जांच के लिए आए हैं। जांच के दौरान पता चला है कि हत्या की आरोपी मुस्कान ने कुछ दवाएं ऊषा मेडिकल स्टोर से ली थीं। उसी की जांच के लिए छापेमारी की गई।

पीयूष शर्मा ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मुस्कान ने किस तरह की दवाएं खरीदी थीं। ये दवाएं डॉक्टर द्वारा लिखी गई थीं या ‘ओवर द काउंटर’ दी गई थीं। मिडजोलम इंजेक्शन के बारे में बताया गया है कि वह डॉक्टर का पर्चा लेकर आई थी। अभी एक सप्ताह के नहीं, पिछले डेढ़-दो साल के रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अगर बिना पर्चे के किसी मेडिकल स्टोर ने दवा दी है, तो इतना जघन्य अपराध हुआ है कि आप भी उसमें शामिल माने जाएंगे और मुकदमा भी होगा। इसके अलावा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जरूर रद्द किया जाएगा। नशे की दवा कोई नहीं बेच सकता है। यहां तक बेहोशी की दवा भी केवल अस्पताल में होती है। एंटी डिप्रेशन की दवा देते समय मेडिकल स्टोर को रिकॉर्ड रखना होता है।

टीम में दो ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारी थे। जिन्होंने सभी प्रकार के रिकॉर्ड और कंप्यूटरों की जांच की। मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी ने बताया कि मुस्कान यहां कब और क्या दवा खरीद कर ले गई, यह बता पाना मुश्किल है, क्योंकि यह बहुत दिन पुरानी की बात हो गई है। उन्हें पुलिस से पता चला कि वह यहां से दवा ले गई है। मोबाइल पर पर्चा दिखाकर वह दवा ले गई है, लेकिन क्या-क्या दवा ले गई, यह बता पाना बहुत कठिन है। डॉक्टर का पर्चा था। उसके बिना स्टोर पर दवा नहीं दी जाती है।

उन्होंने कहा कि वह विभाग की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सौरभ की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट से चुनाई कर दी थी। दोनों अभियुक्त जेल में बंद हैं।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...