8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यदो बच्चियों के साथ दुष्कर्म-छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का हाथरस पुलिस ने...

दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म-छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का हाथरस पुलिस ने किया एनकाउंटर, मचा हंगामा

Published on

हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दो मासूमों के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो मासूमों से दरिंदगी करने वाले आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारी और उसे घायल हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के विशेष समुदाय से होने की जानकारी पर हिंदू संगठन के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक भी हो गई। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर मामला शांत हुआ।

कोतवाली सासनी क्षेत्र में हुई इस घटना में आरोपी बोबी कुरैशी पुत्र मुख्तार कुरैशी ने दो मासूमों को खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोपी ने 8 वर्षीय एक मासूम साथ दुष्कर्म और दूसरी से छेड़छाड़ की थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी को पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करते हुए अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया।

आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली
हाथरस पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सासनी कोतवाली क्षेत्र की हनुमान चौकी के पास शक्ति वन में छिपा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई और आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। आरोपी बोबी सासनी क्षेत्र एक गांव में किराए के मकान में रहता है और वहीं कबाड़ की दुकान चलाता है। वह मूल रूप से थाना सासनी क्षेत्र के कसावान मौहल्ला का रहने वाला है।

दो बच्चियों को बनाया शिकार
हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया करीब 12 बजे के आस पास सूचना मिली थी कि सासनी के कस्सावान मोहल्ले का रहने वाला एक व्यक्ति बॉबी पुत्र मुख्तार कुरैशी जरैया गांव में कबाड़ की दुकान करता है। इसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और दूसरी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की।

इस सूचना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं। आरोपी को अलीगढ़ पर शक्तिवन से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।आत्मरक्षा में आरोपी के पैरों में गोली लग गई है, जिसके बाद उसे उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...