9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार का 'अजीब' व्यवहार: क्या BJP की बढ़ रही है चिंता?...

नीतीश कुमार का ‘अजीब’ व्यवहार: क्या BJP की बढ़ रही है चिंता? जानें डेढ़ साल में सीएम के 10 चर्चित बयान और अजीब हरकतें

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल चर्चा में हैं। 20 मार्च को पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सब हैरान रह गए। उनके अजीब व्यवहार के कारण हर कोई परेशान है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सहयोगी दल बीजेपी ऊपर से समर्थन दिखा रही है, लेकिन अंदर ही अंदर चिंतित है।

सेनापति का अजीब व्यवहार बीजेपी के लिए चिंता का सबब
विधानसभा चुनाव सामने हैं और बीजेपी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में सेनापति का अजीब व्यवहार चिंता का विषय है। हाल के दिनों में नीतीश कुमार के कई विवादित बयान और तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे वे बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन गए हैं।

महिला-पुरुष संबंध को लेकर दिया बयान सुर्खियों में
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुछ ऐसे काम और व्यवहार हैं, जो लोगों को अटपटे लगे। उनके कुछ बयान राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बने। बिहार विधानमंडल में उन्होंने महिला-पुरुष संबंधों (प्रजनन) को लेकर कुछ बातें कहीं, जो पूरे देश में सुर्खियों में रहीं।

नीतीश कुमार के 10 चर्चित बयान और हरकत

  • 7 नवंबर 2023 को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उन्होंने यौनिकता से जुड़ा एक विवादित बयान दिया था। उस समय सदन में मौजूद महिला सदस्य झेंप गई थीं। तब नीतीश कुमार का गठबंधन आरजेडी के साथ था।
  • 9 नवंबर 2023 को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार अचानक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा था, ‘उनकी (नीतीश) मूर्खता से ये मुख्यमंत्री बना था।’
  • 22 दिसंबर 2023 को डेयरी एंड कैटल एक्सपो के दौरान नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद महिला एंकर के कंधे पर हाथ रखकर कहा था, ‘आपका भी अभिनंदन।’ यह घटना भी लोगों को अजीब लगी थी।
  • 1 मई 2024 को चुनावी रैली में उन्होंने नारा लगाया, ‘अबकी बार, 4000 पार।’ उन्होंने इस तरह की गलती कई बार दोहराई थी। यह खबर भी खूब चर्चा में रही थी।
  • 19 जून 2024 को नालंदा में एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हथेली पकड़कर देखने लगे थे। यह देखकर पीएम मोदी हंसने लगे थे।
  • 15 अक्टूबर 2024 को गांधी मैदान में रावण वध समारोह में उन्होंने रावण पर चलाने के लिए दिए गए तीर धनुष को अचान फेंक दिया था। यह भी एक अप्रत्याशित घटना थी। बच्चों की तरह हरकत देखकर सभी हैरान रह गए थे।
  • 29 नवंबर 2024 को विधानसभा में मंत्री अशोक चौधरी बोल रहे थे, तभी नीतीश कुमार उनके पास बैठे-बैठे उनके ब्रेसलेट से खेलने लगे थे।
  • 18 जनवरी 2025 को प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था।
  • 30 जनवरी 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में मौन रखने के बाद नीतीश कुमार अचानक ताली बजाने लगे थे। यह भी एक अजीब व्यवहार था।
  • 8 मार्च 2025 को होली मिलन समारोह में नीतीश कुमार बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने लगे

पीएम मोदी समेत कई नेताओं के पैर छूने की कोशिश
वैसे, नीतीश कुमार पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं के पैर छूने की कोशिश कर चुके हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे मंत्री अशोक चौधरी और एक पत्रकार का सिर लड़ाते हुए दिख रहे हैं। यहां तक कि निर्माण कंपनी के बड़े अधिकारियों से लेकर सरकार के अधिकारियों के पैर छूने की कोशिश करने के वीडियो भी सामने आए हैं।

बजट सत्र में राबड़ी देवी से भी उलझते दिखे
बजट सत्र-2025 के दौरान भी नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष को कई बार इशारे करते और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ बार-बार उलझते हुए दिखे, जिसके कारण वे चर्चा में रहे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...