8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यJ-K: कठुआ में सुरक्षाबलों से सामना होने के बाद भागे आतंकी, मुठभेड़...

J-K: कठुआ में सुरक्षाबलों से सामना होने के बाद भागे आतंकी, मुठभेड़ के दौरान लड़की घायल

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक जोरदार मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव सयाल में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के बीच आतंकी फरार हो गए, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है.

सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान की लॉन्च किया है. सेना, विशेष अभियान समूह (एसओजी), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मिलकर रणनीतिक ऑपरेशन को अंजाम दे रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से जल्द से जल्द निपटा जा सके.

घने जंगल वाले इलाकों में जॉइंट टीम चला रही सर्च अभियान
सूत्रों के मुताबिक, एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च आपरेशन लॉन्च किया गया है. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह की टीमों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक भारी हथियारों से लैस समूह को रोकने की कोशिश कर रही है और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. घने जंगलों वाला इलाका होने की वजह से बताया जा रहा है कि ऑपरेशन में समय लग सकता है.बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी जम्मू जोन भीम सेन टूटी और पुलिस के अन्य शीर्ष अधिकारी ऑपरेशन स्थल के पास पहुंच गए हैं. वे इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान की निगरानी कर रहे हैं.

2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. सुरक्षा बल सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी सुरक्षा चूक न होने पाए और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके.

मुठभेड़ में एक लड़की घायल हुई!
आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान बताया जा रहा है कि एक लड़की घायल हो गई है, उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकी पहले कांटेक्ट पॉइंट से भागने में सफल रहे. कहा जा रहा है कि तलाशी अभियान जारी रहेगा, कल सुबह होते ही इसमें तेजी लाई जाएगी. इस बीच बीएसएफ ने जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है, अग्रिम चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गई है, क्योंकि खुफिया इनपुट से पता चला है कि समूहों में और अधिक आतंकी घुसपैठ का प्रयास कर सकते हैं.

इलाके के लोगों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है और उन्हें सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है. सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं और मुठभेड़ वाले इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...