7.1 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्य'हमारी गलतियों को उजागर करे मीडिया, हम सुधार करेंगे, बोले नितिन गडकरी

‘हमारी गलतियों को उजागर करे मीडिया, हम सुधार करेंगे, बोले नितिन गडकरी

Published on

नागपुर,

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि समाज में बदलाव लाना सिर्फ सरकार का ही नहीं, बल्कि मीडिया और अखबारों की भी जिम्मेदारी है. उन्होंने मीडिया से अपील की कि अगर सरकार में कोई गड़बड़ी दिखे, तो उसे खुलकर उजागर करें, साथ ही अच्छे कामों की भी सराहना करें.नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, बीजेपी के वरिष्ठ नेता गडकरी ने कहा कि अगर उनकी मंत्रालय में भी कोई गड़बड़ी हो, तो मीडिया को उसे भी बेधड़क उजागर करना चाहिए.

गलत को उजागर करें, सही को सराहें
गडकरी ने कहा, ‘पहचान और सम्मान किसी की शख्सियत से नहीं, बल्कि उसके चरित्र और गुणों से होता है. कई बार अच्छा काम होने के बावजूद लोग पूछते भी नहीं. मीडिया में कई बार अच्छी खबरें जगह नहीं बना पातीं, जबकि गलत चीजों को बड़ी कवरेज मिल जाती है.’ उन्होंने आगे कहा कि समाज में अच्छे कामों को भी लोगों के सामने लाना जरूरी है, ताकि सकारात्मक बदलाव हो.

गलत करने वालों पर कार्रवाई जारी
गडकरी ने बताया कि उनके मंत्रालय में अगर कोई ठेकेदार या टोल ऑपरेटर गड़बड़ी करता है, तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाता है या जेल भेजा जाता है.

मेरी भी गलती हो तो खुलकर हमला करें
मीडिया को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘अगर सरकार में कुछ गलत होता है, तो बिना झिझक सरकार की आलोचना करें. मेरी ही मंत्रालय में कोई गड़बड़ी हो, तो भी उसे खुलकर उजागर करें. अगर मेरे विभाग की गलती होगी तो ‘धुलाई’ अच्छी तरह करें.’ उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी जनता के प्रति है, और वही उनकी सबसे बड़ी निष्ठा है.

 

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...