8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'जो गद्दार है, वो गद्दार है, गाने में कोई कमी नहीं...', कुणाल...

‘जो गद्दार है, वो गद्दार है, गाने में कोई कमी नहीं…’, कुणाल कामरा के सपोर्ट में उतरे उद्धव ठाकरे

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादित बयान के बाद से हंगामा बरपा हुआ है. इस हंगामे के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे एक तरह से कामरा के समर्थन में आगे आ गए हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत कहा है. जो गद्दार है, वो गद्दार है. अपनी टिप्पणियों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाने वाले कुणाल कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गीत पर पैरोडी सॉन्ग बनाया था. इसके जरिये उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर तीखे कमेंट किए थे. यही कमेंट शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं को नागवार गुजरा.

इस वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए हैं. वीडियो सामने आते ही शिवसैनिक नाराज हो गए और उन्होंने मुंबई के खार इलाके में स्थित स्टूडियो और होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की. शिवसैनिकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि यहीं पर वीडियो शूट हुआ था. इस बीच कुणाल कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. शिंदे सेना विधायक मुराजी पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this