11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यफहीम खान के बाद यूसुफ शेख के घर पहुंचा बुलडोजर, नागपुर हिंसा...

फहीम खान के बाद यूसुफ शेख के घर पहुंचा बुलडोजर, नागपुर हिंसा में ताबड़तोड़ एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा मामले में अब सरकार एक्शन मोड में आ गई है. फहीम खान के घर पर बुलडोजर एक्शन के बाद नागपुर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने इस हिंसा में आरोपी यूसुफ शेख के घर के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया है.

ये एक्शन ऐसे समय में हुआ है जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया था. इसके बाद नागपुर नगर निगम (NMC) ने सोमवार को फहीम खान के अवैध रूप से निर्मित घर को ध्वस्त कर दिया. फहीम खान कथित तौर पर नागपुर के महल, हंसपुरी और भालदारपुरा इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड है.

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 22 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं ने पूछा ​था कि क्या उत्तर प्रदेश की तरह नागपुर में भी दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाएगा? इस सवाल पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था, ‘जब सही समय आएगा, तब कार्रवाई की जाएगी.’ इसके कुछ ही दिनों बाद एनएमसी ने फहीम खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी.

फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नागपुर शहर अध्यक्ष है. उसने कथित तौर पर यशोधरा नगर के संजय बाग कॉलोनी में प्लॉट नंबर 61/ए पर अवैध निर्माण कराया था. एनएमसी ने पहले महिरुनिस्सा शमीम खान के नाम से एक नोटिस जारी किया था, जिसकी एक प्रति फहीम खान के घर पहुंचाई गई थी. इस नोटिस में फहीम खान और उसके परिजनों से कहा गया था कि एक सप्ताह के अंदर वे अपना अवैध निर्माण तोड़ लें, वरना नागपुर नगर निगम की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी.

फहीम खान को नागपुर में हुए दंगों के दौरान हिंसा भड़काने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उस पर देशद्रोह का भी मामला दर्ज किया गया है और पुलिस सांप्रदायिक हिंसा में उसकी कथित भूमिका की विस्तृत जांच कर रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...