6.8 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यसुबह गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज, शाम को घर से तय रिश्ते में...

सुबह गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज, शाम को घर से तय रिश्ते में रचाई शादी… एक ही दिन में 2 बार दूल्हा बना शख्स

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गजब कांड सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक ने एक ही दिन में दो शादी कर डाली। दिन में उसने अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज रचाई, जबकि रात में धूमधाम से बारात ले जाकर घरवालों की तरफ से तय किए रिश्ते में लड़की के साथ शादी कर ली। यह मामला खुलने के बाद गजब हंगामा पड़ा। अब पुलिस ने सच्चाई पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके का यह मामला है। यहां की निवासी युवती का गांव के पास के ही बिरादरी के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों पिछले करीब 4-5 सालों से एक दूसरे के साथ थे। प्रेमिका के अनुसार वे मंदिर में सात फेरे भी ले चुके थे। उसका यह भी आरोप है कि रिश्ते में रहने के दौरान 2 बार गर्भपात भी कराया।

इसी बीच लड़के के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। प्रेमिका को पता चला तो युवक मामले को टालता रहा और आश्वासन देता रहा। युवक ने घरवालों का दबाव होने की बात कही। शादी की तारीख भी फाइनल हो गई। युवक झांसा देता रहा। उसने कोर्ट मैरिज का दांव खेलते हुए कहा कि परिजन जानकारी होने पर रिश्ते को मंजूर कर लेंगे।

उसने कहा कि शादी से पहले ही कोर्ट मैरेज कर लेते हैं और इसकी जानकारी घरवालों को देने पर वे हम लोगों के रिश्ते को मानने पर मजबूर हो जाएंगे। कोर्ट मैरेज की तारीख भी वही तय हुई, जिस दिन घरवालों ने उसकी शादी निश्चित की थी। युवक ने अपनी शादी वाले दिन सुबह कोर्ट खुलते ही प्रेमिका के संग जाकर कोर्ट मैरेज की। फिर दोनों अपने-अपने घर चले गए। युवक ने कहा कि घरवालों को समझा देगा। इसके बाद वह शाम को बारात लेकर चला गया। धूमधाम से शादी हुई। इसके बाद उसने प्रेमिका से बात बंद कर दी।

प्रेमिका को जब बात में पता चला कि जब यह पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है तो वह उसके घर जा धमकी। हालांकि घरवालों ने बातें सुनने पर लड़की के ही चरित्र पर लांछन लगाते हुए वापस भगा दिया। अब यह मामला पुलिस में चला गया है। लड़की की शिकायत पर एसपी नार्थ ने इलाका पुलिस से जांच करने को कहा है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...