12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यहरिद्वार में आवारा कुत्तों का आतंक... लड़की पर झुंड बनाकर किया जानलेवा...

हरिद्वार में आवारा कुत्तों का आतंक… लड़की पर झुंड बनाकर किया जानलेवा हमला, VIDEO

Published on

हरिद्वार,

हरिद्वार में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन हो रहे हमलों से लोग दहशत में हैं. हाल ही में हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित क़स्साबान मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें कुत्तों के झुंड ने एक लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया. इस खौफनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

दरअसल, घटना कस्साबान मोहल्ले की शेखों वाली गली की है. यहां जब एक लड़की वहां से गुजर रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों का एक झुंड उस पर टूट पड़ा. कुत्तों ने लड़की को घेर लिया और बर्बरता से नोचने लगे. वह बचने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी, लेकिन कुत्ते लगातार उसे काटते रहे. लड़की की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत घरों से बाहर निकले.

इलाके में दहशत और गुस्सा
इस दौरान उन्होंने लाठी-डंडों और पत्थरों से कुत्तों को भगाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्ची को किसी तरह बचाया. हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी. कुत्तों के इस हमले के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. लोग नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

प्रशासन पर उठ रहे सवाल
यह कोई पहली घटना नहीं है, हरिद्वार में पहले भी कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे यह खतरा और बढ़ता जा रहा है. कुत्तों के हमले में बुरी तरह घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग मांग कर रहे हैं कि नगर निगम जल्द से जल्द आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए उचित कदम उठाए.

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...