7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यमैं J P Nadda से ज्यादा समझदार और सीनियर हूं: कर्नाटक के...

मैं J P Nadda से ज्यादा समझदार और सीनियर हूं: कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर किया पलटवार

Published on

बैंगलोर

कर्नाटक में आरक्षण मुद्दे को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को भाजपा पर पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह नड्डा से ज्यादा समझदार और सीनियर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा​ कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कभी नहीं कहा कि संविधान बदल जाएगा। बता दें कि कर्नाटक सरकार के चार प्रतिशत अल्पसंख्यक कोटे के आदेश को लेकर दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं। इसकी भाजपा ने अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण कहकर आलोचना की है। नड्डा ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि संविधान धर्म के नाम पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है।

जेपी नड्डा पर लगाए ये आरोप
शिवकुमार ने अपने विरोधियों पर उन्हें गलत तरीके से उद्धृत करने और फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा को भी आड़े हाथों लिया, जिन्होंने आज सुबह राज्यसभा में नारेबाजी और उपहास के साथ कर्नाटक के नेता और उनकी पार्टी पर संविधान को खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

कभी नहीं कहा, हम संविधान में करेंगे बदलाव
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं नड्डा से समझदार और वरिष्ठ राजनेता हूं। मैं पिछले 36 वर्षों से विधानसभा में हूं। मेरे पास बुनियादी सामान्य ज्ञान है। मैंने सहजता से कहा था कि विभिन्न निर्णयों (न्यायालय द्वारा) के बाद बदलाव होंगे। मैंने कभी नहीं कहा कि हम संविधान में बदलाव करने जा रहे हैं। शिवकुमार ने कहा कि वे जो कुछ भी मेरे हवाले से कह रहे हैं, वह गलत है। वे इसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं, हमारी पार्टी इस देश में संविधान लेकर आई।

जानिए नड्डा ने क्या कहा
आपको बात दें कि राज्यसभा में सदन के नेता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, कर्नाटक विधानसभा में ठेकेदारों को ठेका देने के लिए 4% आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया गया है। सरदार पटेल और अंबेडकर ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। तेलंगाना विधानसभा में सबसे पहले उन्होंने एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को छीनकर मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिया।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...