7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराज्यनागपुर हिंसा के आरोपी फहीम के घर पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट ने...

नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम के घर पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, सरकार से मांगा जवाब

Published on

नागपुर:

नागपुर नगर निगम(NMC) ने नागपुर हिंसा मामले के आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड फहीम खान और एक अन्य आरोपी के अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया है। हालांकि अब बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने नगर निगम की इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है और इस पर तत्काल रोक लगा दी है। दरअसल फहीम खान के दो मंजिला घर को अदालत के आदेश से पहले ही ढहा दिया गया था। जबकि यूसुफ शेख के घर के अवैध हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद रोक दी गई। दोनों आरोपियों ने अदालत में याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की थी। जस्टिस नितिन साम्ब्रे और जस्टिस वृषाली जोशी की बेंच ने याचिकाओं पर सुनवाई की।

कोर्ट ने सरकार-नगर निगम से मांगा जवाब
बेंच ने सवाल किया कि कथित अवैध हिस्सों को ढहाने से पहले मकान मालिकों की बात क्यों नहीं सुनी गई। बेंच ने कहा कि यह कार्रवाई संपत्ति के मालिकों की बात सुने बिना ही दमनात्मक तरीके से की गई। खान की ओर से पेश हुए वकील अश्विन इंगोले ने कहा कि अदालत ने सरकार और नगर निगम अधिकारियों से जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को तय की है। इंगोले ने दावा किया कि बेंच ने कहा है कि यदि यह निष्कर्ष निकलता है कि तोड़फोड़ अवैध रूप से किया गया था, तो प्राधिकारियों को इस नुकसान की भरपाई करनी होगी।

फहीम खान के मां ने दायर की याचिका
दरअसल हिंसक घटना के बाद नगर निगम ने फहीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया। इस पर फहीम खान की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह कार्रवाई पक्षपातपूर्ण है और चयनात्मक तरीके से की जा रही है। इसलिए इसे तत्काल स्थगित किया जाता है। साथ ही राज्य के मुख्य सचिव को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

बुलडोजर कार्रवाई
सोमवार सुबह 10 बजे नागपुर के यशोधरा नगर स्थित संजय बाग कॉलोनी में नगर निगम ने फहीम खान के घर पर कार्रवाई शुरू की। इसी तरह महल क्षेत्र में एक अनधिकृत दो मंजिला इमारत पर भी बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। नगर निगम ने एक दिन पहले ही नोटिस जारी कर अनाधिकृत निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसके बाद आज सुबह नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने कठोर कार्रवाई करते हुए इमारत को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इस बीच बिजली वितरण कंपनी ने इस घर की बिजली सप्लाई भी काट दी।

17 मार्च को भड़की थी हिंसा
17 मार्च की रात को नागपुर में हिंसा भड़क उठी। इसके बाद पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड फहीम खान सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके सहित छह लोगों पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। फहीम के अन्य मामलों की जांच करते समय, नागपुर नगर निगम ने यह विध्वंस कार्रवाई तब की जब यह पता चला कि संजयबाग स्थित उनके घर में बड़े पैमाने पर अनधिकृत निर्माण किया गया था, जिसे 30 साल के लिए पट्टे पर दिया गया था।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...