6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलअपनी पुरानी टीम के खिलाफ ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल पाए,...

अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ऋषभ पंत खाता भी नहीं खोल पाए, करीबी दोस्त का बन गए शिकार

Published on

विशाखापत्तनम

ऋषभ पंत 2016 से आईपीएल में खेल रहे हैं। अंडर-19 क्रिकेट में कमाल का खेल दिखाने के बाद दिल्ली ने उन्हें खरीदा था। पंत टीम में आते ही छा गए। जल्द ही वह भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी बने और दिल्ली की कप्तानी भी मिल गई। हालांकि 2025 से पहले फ्रेंचाइजी और पंत में बात नहीं बनी। ऐसे में उन्हें रिटेन नहीं किया गया। मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ा और कप्तानी भी दे दी।

ऋषभ पंत का खाता नहीं खुला
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से हो रही है। डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर दिल्ली के नए कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। पंत चौथे नंबर पर उतरे और उनका पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका था। लेकिन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ उनका खाता नहीं खुला।

कुलदीप यादव ने बनाया शिकार
ऋषभ पंत अपने करीबी दोस्तों में शामिल कुलदीप यादव का शिकार बने गए। 14वें ओवर की पहली तीन गेंद पर कुलदीप के खिलाफ वह कोई रन नहीं बना पाए। चौथी गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर पकड़े गए। अपनी पारी में उन्होंने 6 गेंदों का सामना किया। पिच बैटिंग के लिए आसान थी लेकिन फिर भी पंत कुछ नहीं कर पाए। जनवरी में रणजी ट्रॉफी के बाद यह पंत का पहला मैच था। भारती टीम के लिए वह लगाता बेंच पर बैठे थे।

दिल्ली के सामने 210 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने विस्फोटक शुरुआत की। एक समय 13 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 161 रन था। इसी स्कोर पर ऋषभ पंत आउट हुए। इसके बाद दिल्ली ने कमबैक कर लिया। अंतिम 7 ओवर में लखनऊ के बल्ले 48 रन ही बना पाए। आखिरी दो गेंदों पर डेविड मिलर ने दो छक्के मारे और इसी वजह से टीम 209 रनों तक पहुंचने में सफल रही।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...