9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'भाभी जी घर पर हैं' के लेखक मनोज संतोषी का 49 साल...

‘भाभी जी घर पर हैं’ के लेखक मनोज संतोषी का 49 साल में निधन, शिल्पा शिंदे ने लगाया डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप

Published on

‘भाभी जी घर पर है’ के राइटर मनोज संतोषी का 49 साल की उम्र निधन हो गया। उन्होंने 23 मार्च को सिकंदराबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लीवर संबंधी दिक्कतों से लंबे समय से जूझ रहे थे। उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन कॉम्प्लीकेशन्स के कारण उनका निधन हो गया। शिल्पा शिंदे ने ‘इंडिया टुडे’ को इस बात की पुष्टि की है। और आरोप लगाया है कि डॉक्टर्स की लापरवाही और अस्पताल में सहयोग की कमी के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मनोज संतोषी लंबे वक्त से बीमार थे। कुछ दिन पहले कविता कौशिक ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी। नहीं, सौम्या टंडन ने ‘जूम’ से बातचीत में बताया, ‘यह कहना बेहद दर्दनाक है कि मनोज जी अब हमारे बीच नहीं हैं। इसके बारे में सोचना भी असहनीय है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं उन्हें फिर कभी नहीं देख पाऊंगी, उनकी आवाज नहीं सुन पाऊंगी या उन्हें गाते नहीं सुन पाऊंगी। यह दिल तोड़ने वाला है।’

सौम्या टंडन की आखिरी मुलाकात
सौम्या टंडन ने बताया कि शो छोड़ने के बाद भी वह उनसे संपर्क में रही थीं। उन्होंने राइटर से अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताया, ‘उनके इलाज के लिए हैदराबाद जाने से पहले, मैं उनके घर गई थी। हमने तय किया था कि एक बार जब वह ठीक हो जाएंगे, तो हम एक और महफिल करेंगे, जो हम घर पर करते थे क्योंकि मुझे गजर और लोक संगीत का बहुत शौक है। तो वह कई सिंगर्स को लाते थे। मैंने उनसे कहा था कि जल्दी ठीक हो जाओ तो महफिल करनी है। तुम्हें गाना है। निधन की खबर सुनकर टूट गई हूं। मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।’

शिल्पा शिंदे का आरोप
शिल्पा शिंदे ने कहा कि मनोज का निधन अस्पताल की लापरवाही के कारण हुआ है। अगर डॉक्टर्स चाहते तो वो बचा सकते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती थी मनोज जी बिल्कुल ठीक हो जाएं, क्योंकि शूटिंग के सारे लोग थे, उन्हें काफी उनका साथ दिया था। लेकिन मनोज जी काफी जिद्दी थे, अकेले रहे हैं हमेशा थोड़ा सा। थोड़ा सुनते कम थे… मुझे जैसा ही पता चला, काफी सारी चीजें हमने की। मैंने उनका रिपोर्ट देखा और कहा कि मनोज जी, आयुर्वेद वेगरा अभी फिल्हाल नहीं चलेगा। हम आयुर्वेद को गलत बोलते हैं क्योंकि हम गकत तारीख से जाते हैं। कोई चीज 100 फीसदी सिर्फ आयुर्वेद से ठीक नहीं होती है, उसका टाइम होता है। हमने काफी कोशिश की और काफी सारी चीजें सक्सेसफुल भी रहीं, लेकिन मुझे ना डॉक्टर की लापरवाही… जैसा उनको लगा कोई फैमिली वाले नहीं हैं…।

शिल्पा शिंदे ने सिकंदराबाद के डॉक्टर्स की खोली पोल
शिल्पा शिंदे ने ‘जूम’ को आगे बताया, ‘मैं 2 दिन के लिए मुंबई आ गई थी अपने काम के लिए…तो वो लपरवाही जो होता है ना कि साथ में कोई नहीं है। मैं तो छोटे शब्दों में कहूंगी कि बहुत घटिया बिजनेस है। पैसे कमाने का बहुत अच्छा बिजनेस है हॉस्पिटल। मरे हुए इंसान का भी डायलिसिस करा रहे हैं! हम इतने बेवकूफ हैं। नहीं हैं कि आप क्या कर रहे हैं हमें समझ नहीं आ रहा है। ये पूरा डॉक्टर है , केआईएमएस, सिकंदराबाद अस्पताल है, जहां पे लिवर ट्रांसप्लांट होता है, डॉक्टर वहां पे हैं या हज्जाम है।’

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...