5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeखेलनॉन स्ट्राइकर्स एंड पर देखते रह गए श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह की...

नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर देखते रह गए श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह की वजह से टूटा शतक का सपना

Published on

अहमदाबाद

श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए पहली बार आईपीएल खेलने मैदान पर उतरे। नीलामी में टीम ने उन्हें 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। कप्तानी करते हुए अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक ठोक सके थे लेकिन वह चूक गए। वह टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। आते ही अय्यर ने कागिसो रबाडा को चौका और छक्का मारा। इससे उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए।

अय्यर को आखिरी ओवर में स्ट्राइक ही नहीं मिली
श्रेयस अय्यर 19वें ओवर के बाद 97 रन पर नाबाद थे। आखिरी ओवर में शशांक सिंह ने स्ट्राइक लिया। उन्होंने मोहम्मद सिराज के खिलाफ पहली गेंद पर चौका मारा। इसके बाद दो रन दिए। इसके बाद लगातार चार गेंदों पर उन्होंने चार चौके मार दिए। इसकी वजह से श्रेयस अय्यर को स्ट्राइक ही नहीं मिला। वह 97 रन बनाकर ही नाबाद रह गए। अय्यर को आखिरी तीन ओवर में सिर्फ चार ही गेंद खेलने को मिले।

श्रेयस अय्यर ने चौके से ज्यादा  छक्के मारे
श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। इसके बाद और भी ज्यादा अटैकिंग हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के मारे। 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से अय्यर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान 42 गेंदों का सामना किया। टी20 क्रिकेट में 30 साल के श्रेयस अय्यर अभी तक तीन सेंचुरी बना चुके हैं। आईपीएल ऑक्शन से एक दिन पहले ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शतक लगाया था।

Latest articles

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...