12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपंजाब किंग्स 243 रन बनाकर भी जैसे-तैसे जीती, कप्तानी और बल्ले से...

पंजाब किंग्स 243 रन बनाकर भी जैसे-तैसे जीती, कप्तानी और बल्ले से छाए श्रेयस अय्यर

Published on

अहमदाबाद:

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ आईपीएल 2025 का आगाज किया है। 26.75 करोड़ में पंजाब ने नीलामी में 2024 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान अय्यर को खरीदा था। बल्लेबाजी के साथ ही अय्यर ने अपनी कप्तानी का जलवा बिखेरा। पहले बैटिंग करते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पंजाब ने 5 विकेट पर 243 रन ठोक दिए। गुजरात ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 232 रन ही बना पाई। पंजाब को 11 रनों से जीत मिली।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए अपने कार्यकाल की शुरुआत 42 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की शानदार पारी से की। श्रेयस ने नौ छक्के और पांच चौके लगाए लेकिन वह आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा नहीं कर सके क्योंकि आखिरी ओवर में उन्हें स्ट्राइक नहीं मिला। मोहम्मद सिराज के इस ओवर से शशांक सिंह (16 गेंदों पर 44 रन) ने 23 रन बटोरकर पंजाब की पारी को शानदार तरीके से समाप्त किया। शशांक ने अपनी शानदार पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए।

इससे पहले डेब्यू प्रियांश आर्या (23 गेंदों पर 47 रन) ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए शुरुआती ओवर से ही गुजरात के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने सिराज के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग पर अपना पहला छक्का और उसके बाद चौका लगाया। गुजरात की टीम को कागिसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह (पांच) को चलता कर पहली सफलता दिलायी। अय्यर ने मैदान पर आते ही रबाडा के खिलाफ चौका लगाने के बाद गेंद को दर्शकों के पास भेजा।

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने राशिद खान को थमाई और अफगानिस्तान के इस करिश्माई गेंदबाज ने आर्या को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलायी। उनके हमवतन अजमतउल्ला ओमरजई (16) ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला। खब्बू स्पिनर साई किशोर ने लगातार गेंदबाजों पर ओमरजई और ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया, जिससे 11वें ओवर में पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 105 रन हो गया।

इन विकेटों का हालांकि अय्यर की पारी पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस ने इसके बाद राशिद के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर उनका आंकड़ा खराब किया। स्टोइनिस 15 गेंद में 20 रन बनाकर किशोर का तीसरा शिकार बने जो गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। अय्यर और शशांक ने इसके बाद 28 गेंद में 81 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को 240 रन के पार पहुंचा दिया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...