10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'मंदी में है दुनिया... ' रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट...

‘मंदी में है दुनिया… ‘ रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने फिर की डराने वाली बात

Published on

नई दिल्‍ली ,

रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी  ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्‍होंने कहा है कि दुनिया मंदी की चपेट में है. कियोसाकी ने कहा कि वह 2012 में रिच डैड्स प्रोफेसी लिखने के बाद से लोगों को चेतावनी देने की कोशिश कर रहे थे. बुधवार को ग्‍लोबल आर्थिक मंदी की अपनी पुरानी चेतावनी को दोहराते हुए उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यह पोस्‍ट किया.

उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में लिखा, ‘क्या दुनिया मंदी में है? मैं कहता हूं ‘हां.’, कियोसाकी ने कहा कि वह 2012 में रिच डैड्स प्रोफेसी लिखने के बाद से लोगों को चेतावनी देने की कोशिश कर रहे थे. आगे लिखा कि क्या सीखने और बदलाव करने के लिए बहुत देर हो चुकी है? जिसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि नहीं. लेकिन समय आपके पक्ष में और समय हमेशा के लिए एक संपत्ति है.

उन्होंने “FOMO” – छूट जाने का डर – की तुलना “FOMM” या गलतियां करने के डर से की, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह डर स्कूलों में पैदा किया जाता है. उन्होंने लोगों को खुद को शिक्षित करने के लिए YouTube जैसे प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने के लिए कहा. साथ ही गुमराह करने के खतरों के बारे में चेतावनी दी. उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी और सबसे खराब शिक्षा मुफ्त है.’

कियोसाकी ने कहा कि सच्चाई यह है कि दुनिया मंदी में है. सच्चाई यह है कि महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारी भी बढ़ रही है, कियोसाकी ने लोगों से इस पर विचार करने का आग्रह करते हुए कहा कि क्या यह मंदी आपको अमीर बनाएगी या गरीब? यह आपको सेलेक्‍ट करना है.’

ग्‍लोबल मंदी का बढ़ रहा खतरा!
उन्होंने आगे लिखा, ‘अपना ख्याल रखें और इस मंदी को अपने जीवन की सबसे अच्छी घटना बनाएं. आपके पास और सिर्फ आपके पास ही वह शक्ति है.’ कियोसाकी का कमेंट मंदी के बारे में बढ़ती ग्‍लोबल टेंशन के बीच आई है. जेपी मॉर्गन के मुख्‍य ग्‍लोबल इकोनॉमिस्‍ट ब्रूस कासमैन ने अमेरिका में मंदी की संभावना को साल की शुरुआत में 30 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है. उन्‍होंने चेतावनी दी है कि व्‍यापार नीतियां रिस्‍क को और बढ़ा सकती हैं.

अमेरिका का जीडीपी अनुमान घटा
कासमैन ने यह भी कहा कि अगर सरकार का भरोसा कम होता रहा तो अमेरिकी निवेश अपील को लॉन्‍ग टर्म में नुकसान हो सकता है. गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली दोनों ने 2025 के लिए अपने अमेरिकी जीडीपी विकास पूर्वानुमानों को घटा दिया है, तथा 1.5% से 1.7% के बीच के आंकड़े पेश किए हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...