12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलये तो अन्याय है...! क्विंटन डि कॉक को मिल गया प्लेयर ऑफ...

ये तो अन्याय है…! क्विंटन डि कॉक को मिल गया प्लेयर ऑफ द मैच, देखते रह गए जीत का असली हीरो

Published on

गुवाहाटी

क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है। नियम से लेकर परिस्थिति ऐसी होती है कि बल्लेबाजों को फायदा मिले। आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से बड़े स्कोर दिखने को मिल रहे हैं। लीग के 10 सबसे बड़े स्कोर में से 9 तो पिछले सीजन से लेकर अब तक बन चुके हैं। प्लेयर ऑफ द मैच देने में भी बल्लेबाजों की अहमियत मिलती है। ऐसा ही कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में भी हुआ।

क्विंटन डिकॉक प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए
गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में केकेआर ने आरआरे को 8 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम सिर्फ 151 रन बना सकी। जवाब में केकेआर ने 18वें ओवर में रनचेज कर लिया। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 97 रनों की पारी खेली। 61 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के मारे। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

राजस्थान को रोकने वाले गेंदबाजों का क्या?
कोलकाता को मिली इस जीत में गेंदबाजों का योगदान सबसे ज्यादा था। उनकी वजह से ही राजस्थान की टीम 151 रन पर रुक पाई। यह आसान रनचेज था और उसमें डिकॉक ने 97 रन बनाए। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने कप्तान रियान पराग और ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को आउट किया। वह प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के सबसे बड़े दावेदार थे। मोईन अली ने भी 4 ओवर में 23 रन देकर संजू सैमसन और नीतीश राणा के बड़े विकेट लिए। इन दोनों की वजह से ही केकेआर को छोटा टारेगट मिले।

केकेआर के लिए रमनदीप सिंह 8वें नंबर पर बैटिंग करते हैं। उनकी बल्लेबाजी इतनी लंबी है कि 151 रन चेज हो ही जाना था। लेकिन टीम की जीत के असली होने मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती थे। प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के हकदार इन दोनों में से कोई एक गेंदबाज था।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...