12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल300 बनाने चले थे, तीसरे ओवर में टूट गया घमंड... अपनी टीम...

300 बनाने चले थे, तीसरे ओवर में टूट गया घमंड… अपनी टीम का बुरा हाल देख लटका काव्या मारन का चेहरा

Published on

हैदराबाद:

आईपीएल 2025 में आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चुनौती है। इस मैच में टॉस लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम को उनके घर में पहले बल्लेबाजी देना काफी खतरे का सौदा हो सकता था। हर किसी को लग रहा था कि एक बार फिर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी लखनऊ के गेंदबाजों को धुन देगी। लेकिन हुआ एकदम उल्टा और हैदराबाद की टीम तीसरे ही ओवर में मुश्किल में फंस गई, जिसके बाद उनकी टीम की मालिक काव्या मारन का चेहरा उतर गया।

हैदराबाद का हाल बुरा
हैदराबाद की टीम मैच में पहले बैटिंग करने आई और लखनऊ की ओर से पहला स्पेल शार्दुल ठाकुर ने शुरू किया। शार्दुल ने अभिषेक और हेड को पहले ही ओवर से बांधे रखा। जैसे ही वे अपना दूसरा ओवर लेकर आए उन्होंने सबसे पहले अभिषेक शर्मा को निपटा दिया। अभिषेक सिर्फ 6 रन बना पाए। शार्दुल यहीं नहीं रुके और उन्होंने अगले ही गेंद पर पिछले मैच में शतक मारने वाले ईशान किशन को भी आउट कर दिया। इससे हैदराबाद को लगातार दो गेंद पर दो झटके लगे।

काव्या मारन का चेहरा उतर गया
हैदराबाद की टीम ने अपने दो लगातार विकेट 15 रन के स्कोर पर खो दिए। इससे टीम की मालिक काव्या मारन का चेहरा पूरी तरह उतर गया। पिछले मैच में अपने बल्लेबाजों के खतरनाक खेल पर खुशी के मारे उछलने वाली काव्या इस मैच की शुरुआत से ही परेशान नजर आईं। उनके रिएक्शन के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

पिछले ही मैच में बनाए 286 रन
हैदराबाद के बल्लेबाजों ने अपने पहले ही मैच में तूफानी बैटिंग दिखाई थी। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में 286 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मैच में ईशान किशन ने तगड़ी सेंचुरी ठोक दी थी। वहीं इस मैच में वो पहली गेंद पर आउट होकर चल दिए। जिससे हर कोई हैरान था।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...