5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिमाफी नहीं मांगूंगा', राणा सांगा पर दिए बयान पर अड़े सपा सांसद,...

माफी नहीं मांगूंगा’, राणा सांगा पर दिए बयान पर अड़े सपा सांसद, राज्यसभा स्पीकर से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Published on

लखनऊ,

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर हमले के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाता जाता रहा है. इसी बीच सपा ने ईद के बाद पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. साथ ही सपा सांसद ने राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है और कहा कि इतिहास को नकारा नहीं जा सकता. हालांकि, उन्होंने सभापति से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

सांसद ने गुरुवार को कहा, ‘मैं इस जन्म में माफी नहीं मांगूंगा, मुझे अगले जन्म का पता नहीं है.’ यह बात उनके घर पर करणी सेना के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले के एक दिन बाद कही हैं.’

‘सच स्वीकार करना…’
उन्होंने कहा, ‘उन्हें सच स्वीकार करना सीखना होगा. बाबर को राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था. उन्हें ये गलतफहमी थी कि बाबर एक लुटेरा है और वह वापस चला जाएगा और हम शासन करेंगे.’उन्होंने कहा, ‘ये समझौता हुआ था कि राणा सांगा आगरा पर हमला करेंगे. जब उनका समझौता टूट गया तो फतेहपुर सीकरी में उनका युद्ध हुआ. राणा सांगा ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन हार गए. ये इतिहास है, इसे कौन नकार सकता है?’

‘परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते थे हमलावर’
सुमन ने ये भी कहा कि हमलावरों का इरादा उनके परिवार को नुकसान पहुंचाना था. उन्होंने कहा, ‘मैंने राज्यसभा के सभापति से मुलाकात की और उन्हें स्थिति से अवगत कराया. मुझे सुरक्षा चाहिए. मैंने उन्हें बताया कि 22 मार्च से सोशल मीडिया के जरिए धमकियां दी जा रही थीं और कल वे बुलडोजर लेकर मेरे घर आ गए.’

उन्होंने कहा, ‘ये जानलेवा हमला था. उन्होंने सभी शीशे तोड़ दिए, कॉलोनी में कारें तोड़ दीं… उनका इरादा मेरे परिवार को नष्ट करना था.’दरअसल, बीते दिनों सपा सांसद ने राज्यसभा में बोलते हुए कहा कि राणा सांगा एक गद्दार था, जिसने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को लाया था. राणा सांगा या संग्राम सिंह प्रथम 1508 से 1528 तक मेवाड़ के शासक थे.

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़
बता दें कि करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हरीपर्वत चौराहे के पास स्थित सांसद के घर में तोड़फोड़ की. घर के बाहर खड़ी कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, कुर्सियां तोड़ दीं और घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए.

आगरा पुलिस ने दर्ज की FIR
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भीड़ से भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. जबकि भीड़ पॉश इलाके में उत्पात मचा रही है. इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. आगरा पुलिस ने सांसद के आवास पर हमला होने के एक दिन बाद गुरुवार को एक अज्ञात भीड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

इसके इतर करणी सेना के प्रमुख सूरज पाल सिंह अमू ने कहा कि इस टिप्पणी से मुगलों को हराने वाले नायक का अपमान हुआ है. उन्होंने सुमन और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की है.

करणी सेना ने दी तहरीर
वहीं, बढ़ते विवाद के बीच करणी सेना ने गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर FIR दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है.

ईद के बाद प्रदर्शन करेगी सपा
इसी बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, हम सरकार को हिला देंगे… यदि रामजीलाल सुमन के घर पर हमला करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ईद के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा. सामंतवादी ताकतों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा… क्या रामजीलाल सुमन की जगह उनके समाज का कोई होता तो वे हमला करते? रामजीलाल सुमन के घर पर हमला करना पूरे दलित समाज पर हमला है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...