12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपथिराना ने सिर पर मारी गेंद... फिर विराट कोहली ने उड़ाए छक्के-चौके,...

पथिराना ने सिर पर मारी गेंद… फिर विराट कोहली ने उड़ाए छक्के-चौके, दो गेंद में निकाली नवाबी

Published on

चेन्नई:

आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना आरसीबी से हो रहा है। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम पहले बैटिंग करने उतरी। आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में एक ऐसी घटना घटी कि हर कोई कुछ देर के लिए डर गया। सीएसके के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने एक तेज तर्रार गेंद विराट कोहली के हेल्मेट पर दे मारी। जिसके बाद विराट ने भी उनसे अपना बदला ले लिया।

कोहली के हेल्मेट पर मारी गेंद
आईपीएल 2025 में सीएसके और आरसीबी के मैच में एक रोमांचक घटना हुई। विराट कोहली को 142 किलोमीटर की रफ्तार वाली गेंद हेलमेट पर लगी। यह गेंद मथीशा पथिराना ने फेंकी थी। कोहली ने फिर शानदार जवाब दिया। उन्होंने छक्का और चौका मारकर अपनी फिटनेस साबित की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मथीशा पथिराना ने 11वें ओवर की पहली गेंद फेंकी। यह एक तेज बाउंसर थी। कोहली ने हुक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी।

https://x.com/ImTanujSingh/status/1905639435666100453?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1905639435666100453%7Ctwgr%5E2b3f7fdeb367ccb8e3260f1a4055568e803982b3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fiplt20%2Fnews%2Fipl-2025-csk-vs-rcb-matheesha-pathirana-hit-a-bouncer-on-virat-kohli-helmet-then-got-smashed-for-six-and-four%2Farticleshow%2F119662378.cms

मैदान पर आए फीजियो
आरसीबी के फिजियो और सपोर्ट स्टाफ तुरंत मैदान पर आए। उन्होंने कोहली का कन्कशन टेस्ट किया। अच्छी बात यह रही कि कोहली ने ठीक होने का इशारा किया। उन्होंने अंगूठा दिखाकर बताया कि वे खेलने के लिए तैयार हैं। कोहली ने इसके बाद शानदार कमबैक किया। उन्होंने अगली दो गेंदों पर अपनी क्लास दिखाई। पहली गेंद पर उन्होंने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का मारा। फिर अगली गेंद पर डीप मिड-विकेट पर चौका जड़ा। कोहली ने साबित कर दिया कि वे बिल्कुल ठीक हैं।

मजबूत खिलाड़ी हैं विराट
यह घटना दिखाती है कि विराट कोहली कितने मजबूत खिलाड़ी हैं। वे मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। हालांकि कोहली के ये पारी ज्यादा देर तक नहीं चली। सीएसके के खिलाफ विराट ने 30 गेंदों पर सिर्फ 31 रन बनाए। इस मैच में ज्यादातर समय विराट संघर्ष करते हुए ही नजर आए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...