12.1 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल6, 6, 6... बेरहम टिम डेविड ने आखिरी ओवर में बोला हल्ला,...

6, 6, 6… बेरहम टिम डेविड ने आखिरी ओवर में बोला हल्ला, पवेलियन में उछल पड़े विराट कोहली

Published on

चेन्नई

आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को जीतने के लिए एक बड़ा टारगेट दिया। आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बोर्ड पर टांग दिए। आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन असली काम किया टिम डेविड ने जिन्होंने आखिरी ओवर में एक के बाद एक तीन छक्के लगाकर आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

टिम डेविड का कमाल
आखिरी ओवरों में आरसीबी ने जल्दी-जल्दी विकेट खो दिए। 19वें ओवर में मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए और सिर्फ 1 रन दिया। क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन टिम डेविड ने 8 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर आरसीबी को 200 के करीब पहुंचाया। इस पारी के 18 रन तो डेविड ने आरसीबी की पारी के आखिरी ओवर में ही दर्ज किए। टिम डेविड ने इस ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद को मैदान के बाहर मारा।

आरसीबी की तगड़ी बल्लेबाजी
मैच में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और फिल साल्ट ने मिलकर तेज शुरुआत की। फिल साल्ट ने 16 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। विराट कोहली को रन बनाने में थोड़ी मुश्किल हो रही थी। उन्होंने 30 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडीक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने अच्छी बल्लेबाजी की। देवदत्त पडीक्कल ने 14 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाए। रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। यह आरसीबी के कप्तान के तौर पर उनका पहला अर्धशतक था।

नूर ने लिए 3 विकेट
सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं 2 विकेट मथीशा पथिराना को मिले। जानकारी के लिए बता दें कि सीएसके और आरसीबी की टीमें आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी हैं। सीएसके ने पहले मैच में मुंबई को हराया, वहीं आरसीबी की टीम ने केकेआर मात दी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...