8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को NZ ने ऐसा पीटा की भारतीय भी लेने लगे मौज!...

पाकिस्तान को NZ ने ऐसा पीटा की भारतीय भी लेने लगे मौज! बाबर, रिजवान से लेकर Pak की फील्डिंग पर बने मजेदार मीम्स

Published on

पाकिस्तान की सो-कॉल्ड मजबूत क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर गई है। जहां पाकिस्तान के पास बाबर आजम और रिजवान जैसे धुरंधर बल्लेबाज है और हरीश रउफ और शाहीन अफरीदी जैसे गेंदबाज है। वहीं न्यूजीलैंड अपनी एक नॉर्मल टीम के साथ पाकिस्तान से भिड़ रही है। लेकिन आप ये जानकर ताज्जुब करेंगे कि पाकिस्तान पहले टी-20 सीरीज और अब वनडे सीरीज का पहला मैच हार चुका है।

न्यूजीलैंड के दौरे पर गई पाकिस्तान को पहले 4-1 से टी20 सीरीज हारनी पड़ी और अब 29 मार्च 2025 को खेले गए पहले वनडे में भी उसे 73 रनों से हार मिली है। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने जमकर धोया और 50 ओवरों में 9 विकेट पर 344 रन बना डाले। इस दौरान पाकिस्तान ने अपनी खराब फील्डिंग के भी कई नमूने पेश किए।

खैर, जब पाकिस्तान चेज करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी तो बाबर आजम, 83 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। जबकि रिजवान तो सस्ते में ही आउट हो गए। ऐसी पारियों के चलते पाक को यह मैच गंवाना पड़ा। लेकिन मीमर्स ने इस मैच के कई मजेदार मोमेंट्स पर मीम्स बनाए हैं। जिसे देखकर आप जरूर हंसने वाले है।

​शानदार फील्डिंग…
पाकिस्तान की फील्डिंग हमेशा से ही दूसरी टीमों के लिए शानदार रही है। क्योंकि कैच इनसे पकड़ा नहीं जाता और रन आउट इन्होंने सदियों में कभी एक बार किया होगा। NZ के खिलाफ मैच में भी लोगों को पाक की फील्डिंग का एक मजेदार नजारा देखने को मिला।

​उठ बाबर ने हरवा दिया…
बाबर की धीमी बल्लेबाजी को लेकर मीमर ने ‘गैंग्स ऑफ वॉसेपुर’ के मीम टेम्पलेट पर मीम बनाई है। जिसमें उसने दिखाया है कि कैसे बाबर की धीमी पारी के चलते Pak हार गई और अब वो यह बात उसके बेटे को बताएगा। बताते चले कि टाइम डिफरेंस होने के चलते न्यूजीलैंड में रात में मैच शुरू होकर सुबह जल्दी खत्म हो जाता है।

आएगा न डरेगा तो नहीं…?
​विलियम ओ’रुरके ने बाबर आजम को इस मैच में आउट किया था। जिस पर मीमर ने इस मीम में विलियम ओ’रुरके को ऋतिक रोशन की एक फेमस बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग यूज करते हुए दिखाया है। विलियम बाबर से अगले मैच में दोबारा आने को लेकर पूछ रहे हैं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...