8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलये खिलाड़ी नहीं, गुजरात का रन मशीन है... मुंबई के खिलाफ दमदार...

ये खिलाड़ी नहीं, गुजरात का रन मशीन है… मुंबई के खिलाफ दमदार फिफ्टी लगाकर मचाया कोहराम

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस के लिए साईं सुदर्शन ने बल्लेबाजी में कमाल कर दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शानदार खेल दिखाते हुए 41 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले सुदर्शन ने पंजाब के सामने भी अर्धशतक लगाया था। इस तरह गुजरात के लिए रन मशीन बन चुके सुदर्शन ने बैक टू बैक फिफ्टी लगाई।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में साईं सुदर्शन ने सिर्फ 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसे दौरान उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी भी की थी। हालांकि, 18वें ओवर की आखिरी पर ट्रेंट बोल्ट ने सुदर्शन को एलबीडबल्यू आउट कर दिया।

मुंबई गुजरात को 197 रन पर रोका
साईं सुदर्शन की अर्धशतकीय पारी के बावजूद गुजरात टाइटंस मुंबई के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पाई। सुदर्शन के अलावा टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जोस बटलर ने 24 गेंद में 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं मिडिल ओवरों में शेफरन रदरफोर्ड ने 18 रनों की पारी खेली।

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान हार्दिक पंड्या सबसे सफल रहे। हार्दिक ने टीम के लिए 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान औक सत्यनारायण राजू के खाते में भी एक-एक विकेट आया जबकि दो बल्लेबाज गुजरात के रन आउट हुए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...