8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलW, W, W... लगातार तीन गेंदों पर विकेट, फिर भी किसी गेंदबाज...

W, W, W… लगातार तीन गेंदों पर विकेट, फिर भी किसी गेंदबाज को नहीं मिली हैट्रिक, जानिए क्या है मामला?

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने गुजरात टाइटंस की टीम उतरी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 196 रन बोर्ड पर लगाए। इस मैच में गुजरात की टीम के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब मुंबई के गेंदबाजों ने इस मैच में वापसी कर ली और लगातार तीन गेंदों पर उन्हें तीन विकेट भी मिल गए।

लगतार तीन विकेट
लगातार विकेट का सिलसिला 18वें ओवर की आखिरी गेंद से शुरू हुआ। इस गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने अंक एक खतरनाक यॉर्कर पर साई सुदर्शन को आउट कर दिया। साई ने इस मैच में 41 गेंदों पर 63 रन बनाए। फिर पारी का 19वां ओवर फेंकने दीपक चाहर आए। दीपक की पहली गेंद पर शेरफेन रदरफॉर्ड स्ट्राइक पर थे। रदरफॉर्ड ने एक सीधा शॉट मिड ऑन की दिशा में खेला। नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े राहुल तेवतिया बिना कुछ देखे ही भागने लगे।

तभी मिड ऑन पर खड़े कप्तान हार्दिक पंड्या ने एक तीर जैसा सीधा थ्रो मारकर तेवतिया को नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट कर दिया। ओवर की अगली गेंद पर सामने एक बार फिर से रदरफॉर्ड ही थे। रदरफॉर्ड ने एक लंबा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन वो सामने पकड़े गए। उनका कैच मिचेल सैंटनर ने पकड़ा। इस तरह से मुंबई की टीम को तीन विकेट लगातार मिल गए, लेकिन इसमें किसी गेंदबाज की हैट्रिक नहीं हुई।

गुजरात ने बनाए 196 रन
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने इस मैच में तगड़ी बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 196 रन लगा दिए। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली। वहीं 38 रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले और जोस बटलर ने 39 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट हार्दिक पंड्या ने लिए।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...