8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलगोविंदा के दामाद ने सीएसके के खिलाफ मचाई तबाही, शतक चूक कर...

गोविंदा के दामाद ने सीएसके के खिलाफ मचाई तबाही, शतक चूक कर भी कर दिया कमाल

Published on

गुवाहाटी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए नितीश राणा ने बल्लेबाजी में धूम मचा दी। नितीश राणा सिर्फ 36 गेंद में 225 की स्ट्राइक रेट से 10 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रनों की दमदार पारी खेली। नितीश राणा तेजी से अपनी शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने अपनी चपलता दिखाते हुए वाइड गेंद पर उन्हें धोनी के हाथों स्टंप आउट करा दिया।

हालांकि, आउट होने से पहले नितीश राणा ने ही अश्विन के खिलाफ बैक टू बैक तीन बाउंड्री लगाई थी। नितीश राणा जब तक क्रीज पर खड़े थे उन्होंने रन गति को रुकने नहीं दिया था। नितीश ने इस दौरान सिर्फ 21 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। फिफ्टी पूरी करने के साथ नितीश ने एक अलग ही अंदाज में जश्न भी मनाया। उन्होंने अपनी इस फिफ्टी को अपनी वाइफ और नवजात बच्चे को डेडिकेट किया।

गोविंदा से है नितीश राणा का खास रिश्ता
सीएसके खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सनसनी मचाने वाले नितीश राणा का बॉलीवुड एक्टर गोविंदा से भी खास रिश्ता है। दरअसल गोविंदा के रिश्ते में नितीश दामाद लगते हैं। बता दें कि नितीश राणा की 2019 में साची मारवाह से शादी रचाई थी। साची रिश्ते में गोविंदा की भांजी लगती हैं। इसी वजह से कई बार नितीश राणा के नाम को गोविंदा से जोड़ा जाता है। दरअसल एक बार कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक ने एक शो में बताया कि साची रिश्ते में उनकी चचेरी बहन हैं।

वहीं नितीश राणा की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए पहली बार खेल रहे हैं। इससे पहले वह कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, आईपीएल के 18वें सीजन में केकेआर की टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया। नितीश राणा ने आईपीएल 2023 में केकेआर के लिए कप्तानी भी की थी।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...