4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यलालू को कोसना सत्ताधारी दल का फैशन बन गया है... अमित शाह...

लालू को कोसना सत्ताधारी दल का फैशन बन गया है… अमित शाह के बयान पर तेजस्वी का जबरदस्त पलटवार

Published on

गोपालगंज

रविवार को बिहार के गोपालगंज में आयोजित रैली में अमित शाह के दिए बयान पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है. तेजस्वी यादव ने कहा, “केवल झूठ बोलने का काम किया है उन्होंने. जब चुनाव आता है तो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब जुमला हो जाता है. कह रहे हैं कि इतना पैसा दिया मोदी जी ने, तो डिटेल में बताना चाहिए कि किस-किस सेक्टर में दिया. क्या काम हुआ. 20 साल में इन्होंने क्या काम किया, उसके बारे में नहीं बताया.”

लालू को कोसना सत्ताधारी दल का फैशन, कुछ फर्क नहीं पडे़गाः तेजस्वी
राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव पर की गई अमित शाह की टिप्पणी को लेकर तेजस्वी ने कहा, “लालू जी को गाली देना लोगों का फैशन, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. ये लोग झूठ बोलने आए हैं, झूठ बोलेंगे, ठगने का प्रयास करेंगे, जुमलेबाजी करेंगे, फिर इनका काम वापस हो जाएगा. फिर जहां चुनाव होगा वहां चले जाएंगे.” वहीं नीतीश के व्यवहार को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इस पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं करेंगे.

आंकड़ों पर बात होनी चाहिएः मनोज झा
तेजस्वी के अलावा राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी अमित शाह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. मनोज झा ने कहा, “आज गृह मंत्री जी बिहार आज आए और आदतन झूठ बोलने और लगातार झूठ बोलने से नहीं चूके. आंकडे़ लाओ ना, आंकड़ों पर बात होनी चाहिए. लालू जी का जो दौर था, और अभी आपका जो काम है, उसपर बात हो.”

आपको झूठ नहीं बोलने देंगेः मनोज झा
राजद सांसद ने आगे कहा कि बिहार के चुनाव के लिए तेजस्वी ने लंबी लकीर खिंची है. नौकरी की बात, 2500 रुपए वाली माई-बहिन योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली… इस पर बात कीजिए ना. अमित शाह जी आपको झूठ नहीं बोलने देंगे. आखिर कितना झूठ बोलेंगे.

मनोज झा बोले- आप भाजपा में हाशिए पर होते यदि…
मनोज झा ने आगे कहा कि कर्पूरी, लालू, मुलायम, कांशी राम का दौर नहीं होता तो आप भाजपा में हाशिए पर होते और मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं स्वीकारा जाता. ये बात आप जब तक नहीं समझेंगे तब कि आप बहुजन धारा की चिंता और चिंतन से वाकिफ नहीं होंगे.

उल्लेखनी हो कि रविवार को गोपालगंज की रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर सीधा हमला करते हुए कहा कि ‘‘जो लोग गायों का चारा खाते हैं, वह बिहार के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते.”

लालू सिर्फ अपने परिवार को सेट कर रहेः अमित शाह
अमित शाह ने कहा, ‘‘लालू प्रसाद ने अपने दोनों बेटों को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की… अपनी पत्नी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं, अपनी बेटी को राज्यसभा भेजा, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं किया. जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार के समग्र विकास के लिए काम कर रही है.”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...