4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यभारत पर मुसलमानों का भी हक, उन्हें परेशान करना बंद करें, अबू...

भारत पर मुसलमानों का भी हक, उन्हें परेशान करना बंद करें, अबू आजमी ने मोदी सरकार पर हमला बोला

Published on

मुंबई

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि देश पर मुसलमानों का भी उतना ही अधिकार है और उन पर अत्याचार बंद होने चाहिए। आजमी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय जाने का फैसला उनका अपना है, लेकिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से अपील है कि वह प्रधानमंत्री को समझाएं। आजमी ने भागवत के उस बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर ढूंढना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत को पीएम मोदी को यह समझाना चाहिए कि भारत पर मुसलमानों का भी अधिकार है, उनका भी हक है, इसलिए उन्हें परेशान करना बंद करें।

मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी कर लोगों को उकसाने का आरोप
ईद से पहले महाराष्ट्र के बीड जिले में एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजमी ने इसे बहुत गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने यह किया, पुलिस उन्हें कड़ी सजा दे। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में ऐसी घटनाओं को अभूतपूर्व बताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं पर मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी कर लोगों को उकसाने का आरोप लगाया। आजमी के मुताबिक, इन बयानों के चलते ही ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।

पूरे देश में मुसलमानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा
आजमी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में मुसलमानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर रोके जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदुओं की कांवड़ यात्रा, शोभा यात्रा और मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान सड़कें बंद होती हैं, लेकिन मुसलमान इसका विरोध नहीं करते। उन्होंने नवरात्र में मटन की दुकानें बंद करने की मांग को गरीब दुकानदारों के लिए नुकसानदेह बताया और सवाल किया कि क्या सरकार उनके नुकसान की भरपाई करेगी? यह सिर्फ मुसलमानों को परेशान करने और टारगेट करने के लिए हो रहा है।

सरकार का निशाना सिर्फ मुसलमान
आजमी ने मौजूदा हालात को इमरजेंसी जैसे करार देते हुए कहा कि सरकार का निशाना सिर्फ मुसलमान हैं। सलमान खान की राम जन्मभूमि स्पेशल घड़ी पर आजमी ने कहा कि सलमान एक बड़े सेलिब्रिटी हैं और गणपति पूजा भी करते हैं। सलमान को किसी एक धर्म से बांधना ठीक नहीं। उन्हें जो करना है, उसकी आजादी मिलनी चाहिए। मौलानाओं की टिप्पणी गलत है। सलमान सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, इसकी इज्जत करनी चाहिए। संजय निरुपम के मांस बैन वाले बयान पर आजमी ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग मदारी जैसे हैं, कभी डाकू बनते हैं, कभी साधु। इनकी राजनीति में कोई एक विचारधारा नहीं है। (इनपुट आईएएनएस)

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...