4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार ने सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला के कंधे पर रखा हाथ,...

नीतीश कुमार ने सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला के कंधे पर रखा हाथ, RJD ने शेयर किया वीडियो

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. इस बार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक वीडियो शेयर कर उन पर सार्वजनिक कार्यक्रम में एक महिला के कंधे पर हाथ रखने को लेकर सवाल उठाए हैं.दरअसल, रविवार को पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे. इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ किया गया.

अमित शाह ने इस दौरान कुछ लाभार्थियों को “डमी चेक” भी सौंपे. इन्हीं में से एक लाभार्थी ग्रामीण महिला थीं, वह फोटो खिंचवाने के अनुरोध को समझ नहीं पाईं. इसी बीच, 74 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें पत्रकारों और फोटोग्राफरों की ओर घुमाया और उनके कंधे पर हाथ रख दिया.

https://x.com/RJDforIndia/status/1906300098251788425?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1906300098251788425%7Ctwgr%5Eba0a1a6ec04352848200eb3444293e6ae6544f33%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Fbihar%2Fstory%2Frjd-flays-nitish-for-placing-his-arm-around-woman-shoulders-amit-shah-patna-lclnt-dskc-2204205-2025-03-30

RJD ने साधा निशाना
RJD ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “देखिए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस तरह से एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से खींच रहे हैं, जबकि गृह मंत्री अमित शाह भी वहीं मौजूद हैं.”इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि “बीमार मुख्यमंत्री और बेबस बीजेपी बिहार को शर्मिंदा कर रहे हैं.” विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो चुके हैं.RJD ने नीतीश कुमार के अंदाज की नकल करते हुए लिखा, “क्या किसी मुख्यमंत्री ने 2005 से पहले ऐसा किया था? यह सब तभी हुआ जब मैं सत्ता में आया.”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...