4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्य'इतनी बैरिकेडिंग, मुझे ईदगाह जाने से पुलिस ने रोका, आधे घंटे बाद...

‘इतनी बैरिकेडिंग, मुझे ईदगाह जाने से पुलिस ने रोका, आधे घंटे बाद एक गाड़ी की मिली परमिशन…’, अखिलेश का आरोप

Published on

लखनऊ,

ईद के मौके पर सियासत भी उफान पर है. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुलिस पर ईदगाह जाने से रोकने का आरोप लगाया है. उन्होंने बैरिकेडिंग को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि वर्षों से ईदगाह आ रहा हूं लेकिन ऐसी बैरिकेडिंग मैंने कभी नहीं देखी.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईदगाह पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब आज आ रहा था तब जानबूझकर के पुलिस ने मुझे रोका. ये जानना चाहा कि क्यों नहीं जाने दे रहे हो. उन्होंने कहा कि पूरी बैरिकेडिंग लगाकर के जब बात की तब जाने दिया बड़ी मुश्किल से. अखिलेश यादव ने कहा कि एक गाड़ी जाने दी गई.

उन्होंने ये भी कहा कि जब जानना चाहा कि आखिरकार क्यों ऐसा किया जा रहा है तो किसी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था. आखिरकार इसको क्या मानूं, क्या समझूं? अखिलेश यादव ने कहा कि इसको तानाशाही समझूं, इमरजेंसी समझूं? उन्होंने कहा कि इसको ये समझूं कि ऐसा दबाव बनाना चाहते हैं, डराना चाहते हैं कि दूसरे के धर्मों में शामिल न हों. दूसरों के कार्यक्रम में शामिल न हों.

सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि कम से कम मुझे ये बताओ, जानें कितने वर्षों से यहां आ रहा हूं.उन्होंने आगे कहा कि मुझे याद है कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) पहली बार लेकर आए थे. उस दिन से आज तक लगातार आ रहा हूं. ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...