4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड: कुट्टू का आटा खाने से 100 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग...

उत्तराखंड: कुट्टू का आटा खाने से 100 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अस्पताल में मरीजों का हाल जानने पहुंचे मंत्री रावत

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड के देहरादून में कुट्टू के आटे में मिलावट से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं. करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ी है. बड़ी संख्या में लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह पूरा मामला विकासनगर क्षेत्र का है. यहां मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए हैं. स्थिति बिगड़ने पर कई लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मंत्री ने लोगों से बात की और डॉक्टर्स से भी हेल्थ अपडेट लिया.

फिलहाल, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोनेशन जिला अस्पताल गए और फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना. साथ ही बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए. बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉइजनिंग हुई है. मंत्री ने घटना के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस जांच में पता चला है कि विकासनगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान का पटेल नगर क्षेत्र में गोदाम है. उन्होंने कुट्टू का आटा विभिन्न दुकानों को वितरित किया था. इनमें अग्रवाल ट्रेड स्टोर (दीपनगर), लक्ष्मी स्टोर (बंजारावाला), संजय स्टोर (करनपुर), शर्मा स्टोर (रायपुर), केदारपुरम एमडीडीए कॉलोनी का अग्रवाल ट्रेडर्स और कोहली ट्रेडर्स (दर्शनी गेट) शामिल हैं.​

पुलिस ने संबंधित दुकानों और गोदामों से कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है और जांच जारी है. देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्होंने इन गोदामों या दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा है तो उसका सेवन ना करें और आटे की प्रमाणिकता की पुष्टि के बाद ही उसका उपयोग करें.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...