5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यभजनलाल शर्मा को जिस जेल से मिली धमकी वहां फंस गया नर्सिंगकर्मी,...

भजनलाल शर्मा को जिस जेल से मिली धमकी वहां फंस गया नर्सिंगकर्मी, चालाकी जान उड़ जाएंगे होश

Published on

दौसा

एक बार फिर दौसा सेंट्रल जेल विवादों में है और इस जेल में मोबाइल और सिम मिले हैं। दरअसल रविवार को एक नर्सिंग कर्मी की ओर से जेल के अंदर सिम ले जाई जा रही थी। जब जेल स्टाफ ने नर्सिंग कर्मी की जांच की तो उसके पॉकेट से एक सिम मिला। नर्सिंग कर्मी से पूछताछ की तो पता चला कि वह जेल के अंदर बंद कैदी हरकेश के लिए सिम लेकर जा रहा था और कैदी हरकेश बलात्कार के मामले में सेंट्रल जेल श्यालावास में बंद था।

नर्सिंगकर्मी की करतूत का हुआ खुलासा
मामले में प्रशासन ने जेल में चेकिंग अभियान चलाया तो एक मोबाइल भी मिला है। फिलहाल जेल प्रशासन की तरफ से मोबाइल और सिम मिलने के मामले में पापड़दा थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस मुकदमे के बाद पुलिस ने जेल के अंदर सिम पहुंचने का प्रयास करने वाले नर्सिंगकर्मी राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि दौसा के सेंट्रल जेल श्यालावास से पूर्व में दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी मिल चुकी है।पिछली बार मिली सीएम को धमकी के मामले में राकेश जोशी नामक एक नर्सिंग कर्मी ने जेल के अंदर सिम पहुंचाई थी और उसे भी गिरफ्तार किया गया था।

सीएम को चार और डिप्टी सीएम को एक बार मिल चुकी है धमकी
इसके बाद एक बार फिर नर्सिंग कर्मी की मिलीभगत सामने आई है और आज सिम पहुंचने का प्रयास करने वाले नर्सिंग कर्मी राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चार बार और डिप्टी सीएम को एक बार जेल से जाने जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले में सरकार का सख्त एक्शन भी देखने को मिल रहा है, कई जेल कर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। उसके बावजूद भी जेल के अंदर मोबाइल और सिम मिलने की घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। नांगल डीएसपी चारुल गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजकुमार शर्मा को अरेस्ट कर लिया है, आरोपी को न्यायालय ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...