4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव को गाय-गोबर और गौशाला से आती है दुर्गंध...BJP MLC ने...

अखिलेश यादव को गाय-गोबर और गौशाला से आती है दुर्गंध…BJP MLC ने लगवाए काले पोस्टर

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गौशाला और दुर्गंध वाले बयान पर सियासत गरमा गई है। इसको लेकर सत्ताधारी बीजेपी के नेताओं ने सपा मुखिया को आड़े हाथों ले लिया है। बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोल दिया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ काले पोस्टर भी लगवा दिए हैं। बीजेपी नेता सुभाष यदुवंशी ने यादव समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी सोच वालों का विरोध करें और उन्हें मांफी मांगने पर मजबूर करें।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे के पास एक पोस्टर लगवाया है। इसमें लिखा अखिलेश यादव को गाय, गोबर, गौशाला से दुर्गंध आती है। उनका यह बयान पूरे यादव समाज, सनातन धर्म और सभी पशुपालकों का अपमान है। साथ ही पोस्टर के जरिये अखिलेश यादव से अविलंब मांगी मांगने की मांग की गई है। इसके साथ ही सपा मुखिया अखिलेश यादव से एक सवाल भी किया है कि यदुवंशी अखिलेश यादव को गौशाला से बदबू क्यों आती है?

भगवान कृष्ण से जोड़ा मामला
फिलहाल बीजेपी एमएलसी सुभाष यदुवंशी की ओर से अखिलेश यादव के खिलाफ लगाया गया काला पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी कर वायरल हो रहा है। वहीं यूपी बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने कहा कि गौ पालन के कारण ही भगवान कृष्ण का नाम गोपाल पड़ा था। बीजेपी एमएलसी ने कहा कि हम यादव समाज के सभी लोगों से अपील करते हैं कि वो समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सवाल करें कि क्या उन्हें भी अखिलेश यादव की तरह गाय, गोबर और गौशाला से दुर्गंध आती है।

इत्र पार्क का जिक्र किया
सुभाष यदुवंशी ने कहा कि अपने समाज, अपनी सांस्कृति और अपने इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण के लिए सभी लोग संगठित और इकट्ठा हो। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच वालों का विरोध करें और उन्हें मांफी मांगने पर मजबूर करें। बता दें, बीते दिनों कन्नौज पहुंचे अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये (BJP) दुर्गंध पसंद करते हैं, इसलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। अखिलेश के इस बयान पर राजनीति गरमाई हुई है।

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...