8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलIPL की पहली गेंद पर विकेट, दूसरे ओवर में दो शिकार, कौन...

IPL की पहली गेंद पर विकेट, दूसरे ओवर में दो शिकार, कौन हैं डेब्यू में तहलका मचाने वाले अश्वनी कुमार

Published on

मुंबई

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्हें मौका दिया। अश्वनी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लिया। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया। अश्वनी ने रहाणे को वाइड थर्ड मैन पर फंसाया, जहां तिलक वर्मा ने गेंद को दो बार टपकाने के बाद कैच पूरा किया। इस तरह अश्वनी उन खास गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने अपने IPL डेब्यू पर पहली ही गेंद पर विकेट लिया है।

वेंकटेश अय्यर को जीवनदान मिला
अश्वनी कुमार अपने करियर के पहले ही ओवर में दो विकेट ले लेते। वह वेंकटेश अय्यर को भी आउट कर देते लेकिन मिचेल सेंटनर ने मुश्किल कैच गिरा दिया। पावरप्ले में मुंबई ने अश्वनी को सिर्फ एक ही ओवर गेंदबाजी दी। इसमें उन्होंने 8 रन खर्च किए। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने पावरप्ले में उन्हें गेंदबाजी नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग में भी अपना कमाल दिखाया। दूसरे ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर अश्वनी ने क्विंटन डिकॉक का कैच भी लपका।

दूसरे ओवर दो विकेट लिए
अपने स्पेल के दूसरे ओवर में अश्वनी कुमार का कमाल जारी रहा। चौथे ओवर के बाद वह 11वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। रिंकू सिंह और मनीष पांडे सेट थे। दोनों केकेआर को मुश्किल से निकलने की कोशिश कर रहे थे। अश्वनी ने एक ही ओवर में दोनों ही बल्लेबाजों को आउट कर दिया। रिंकू बाउंड्री लाइन पर पकड़े गए तो मनीष पांडे बोल्ड हो गए। अपने तीसरे ओवर में उन्होंने रसेल को आउट किया। अश्वनी ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

कौन हैं अश्वनी कुमार?
अश्वनी कुमार पंजाब के रहने वाले हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनकी बाउंसर बहुत खतरनाक होती है। वे अपनी गति में बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं। उनके पास एक अच्छी वाइड यॉर्कर भी है। उन्होंने 2024 में शेर ए पंजाब T20 ट्रॉफी में मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया था। उन्होंने अपनी अच्छी डेथ बॉलिंग से कई मैच जिताए थे।

अश्वनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने चार मैचों में 8.50 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए हैं। इसके अलावा, अश्वनी ने पंजाब के लिए दो फर्स्ट-क्लास और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। उन्हें 2025 की मेगा नीलामी के दौरान 30 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी ने खरीदा था।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...