8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेलपहले गेंदबाज चमके, फिर बल्लेबाजों ने धोया, मुंबई इंडियंस की केकेआर पर...

पहले गेंदबाज चमके, फिर बल्लेबाजों ने धोया, मुंबई इंडियंस की केकेआर पर एकतरफा जीत

Published on

मुंबई:

आईपीएल 2025 के पहले 11 मैचों में 9 टीमों का खाता खुल गया था। सिर्फ मुंबई इंडियंस को जीत नहीं मिली थी। अब हार्दिक पंड्या की टीम को भी सीजन की पहली जीत मिल गई है। सीएसके और गुजरात से हारने के बाद मुंबई ने केकेआर पर 8 विकेट की आसान जीत हासिल कर ली। वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने 17वें ओवर में केकेआर की पारी को 116 रनों पर समेट दिया। 13वें ओवर में मुंबई ने दो विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने छक्के से मैच फिनिश किया।

अश्वनी कुमार रहे जीत के हीरो
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने आईपीएल में डेब्यू के साथ 24 रन देकर चार विकेट लिए। 23 साल के अश्वनी ने अजिंक्य रहाणे (11), रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (17) और आंद्रे रसेल (5) जैसे केकेआर के धुरंधर बल्लेबाजों को आउट किया। दीपक चाहर ने 19 रन देकर दो विकेट लिये जबकि ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला। अश्वनी आईपीएल में पहले ही मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए।

7 गेंदों पर ओपनर्स निपट गए
केकेआर की शुरुआत बहुत खराब रही। वानखेड़े स्टेडियम की उछाल और स्विंग लेती पिच पर मुंबई के नयी गेंद के गेंदबाजों ने केकेआर के बल्लेबाजों की गलतियों का पूरा फायदा उठाया। ट्रेंट बोल्ट ने नारायण को पहले ही ओवर में फुल लेंग्थ गेंद पर आउट किया। अगले ओवर में चाहर ने डिकॉक को मिड आफ पर अश्वनी के हाथों लपकवाया। रहाणे ने एक छक्का और एक चौका लगाकर दबाव कम करने की कोशिश की लेकिन अश्वनी ने उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। पंजाब के इस तेज गेंदबाज ने केकेआर कप्तान को आगे बढकर खेलने के लिये ललचाया और उन्होंने हवा में शॉट खेलकर डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर कैच दे दिया।

अंगकृष रघुवंशी (26) ने विकेट के दोनों ओर चौके लगाये और अश्वनी को एक छक्का भी जड़ा। रघुवंशी भी गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या की गेंद पर नमन धीर ने डीप स्क्वेयर लेग पर उनका कैच लपका। इंपैक्ट सब के तौर पर आये पांडे को 11वें ओवर में अश्वनी ने आउट किया। वहीं दो गेंद बाद रिंकू को उन्होंने धीर के हाथों लपकवाकर केकेआर के मजबूत स्कोर तक पहुंचने के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...