3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यकव्वाली का प्रोगाम, शरबत और शानदार लंच-डिनर...कोलकाता की जेल में कैदियों के...

कव्वाली का प्रोगाम, शरबत और शानदार लंच-डिनर…कोलकाता की जेल में कैदियों के लिए खास रही ईद

Published on

कोलकाता,

कोलकाता की सबसे हाई प्रोफाइल और ऐतिहासिक प्रेसीडेंसी जेल में भी काफी धूम-धाम से ईद का त्यौहार मनाया गया है. जेल प्रशासन ने इस खास मौके पर अपने कैदियों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी कराया. साथ ही दोपहर और रात के खाने के मेन्यू में विशेष खाद्य पदार्थों को भी शामिल किया गया.

सूत्रों ने आजतक को बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे करीब पांच सौ कैदी नमाज के लिए जेल में एकत्र हुए. नमाज के बाद सभी कैदी और विचाराधीन कैदी गले मिले और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. सुबह करीब दस बजे जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए कव्वाली का आयोजन किया.

‘कव्वाली के लिए बनाई संयुक्त टीम’
सूत्रों के अनुसार, ‘कव्वाली के लिए कैदियों और जेल कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी. टीम में सिर्फ तीन सदस्य ही वाद्य यंत्र बजाते थे, बाकी गायकों समेत आठ सदस्य जेल में बंद कैदी थे. इन आठ सदस्यों में से कुछ पर हत्या, नशीले पदार्थ और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्तता के गंभीर आरोप हैं.’सूत्र ने बताया, ‘कैदियों की खुशी को ध्यान में रखते हुए हमने आज बढ़िया लंच और डिनर का आयोजन किया है ताकि कैदी ईद के मौके पर अच्छा खाना खा सकें.’

खास लंच-डिनर की व्यवस्था
सूत्र का दावा है कि ईद के मौके पर लंच मेन्यू में चावल, मिक्स सब्जियां, स्पेशल बंगाली फिश करी, चिकन कोसा, चटनी, आइसक्रीम को शामिल किया गया था. साथ ही डिनर मेन्यू में स्पेशल मटन बिरयानी, रायता और घोल (नींबू और दही का शरबत) रखा गया है.एक उच्च अधिकारी ने बताया, ‘दिन का सबसे खुशी का पल यह रहा कि ये सभी खाद्य पदार्थ कैदियों ने खुद ही बनाए और पकाए थे. उन्होंने पूरे दिन खाना पकाने का आनंद लिया.’

सूत्रों ने बताया कि प्रेसीडेंसी जेल के 1417 कैदियों में से लगभग 900 लोग धार्मिक विश्वास, जाति या जातीयता से परे जेल में बंद कैदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया. जानकारी के अनुसार इस वक्त कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में कुल 1417 कैदी बंद हैं, जिनमें से 1030 विचाराधीन कैदी हैं और 387 दोषी हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...