3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए', BJP सरकार पर अखिलेश...

‘उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए’, BJP सरकार पर अखिलेश का वार; CM योगी के बयान पर भी किया पलटवार

Published on

लखनऊ ,

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कई जगहों के नाम बदले जाने पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नाम अब उत्तर प्रदेश-2 कर दीजिए. यूपी का नाम भी उत्तराखंड से जोड़ दीजिए. दरअसल, पूर्व में उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों/रेलवे स्टेशनों/जिलों का नाम बदला जा चुका है.

अखिलेश के इस बयान पर उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि नाम बदलने की जो घोषणा की गई है, वह यहां की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है. परिस्थितियों के अनुसार अनेक जगहों के नाम बदले हैं. अखिलेश यादव की पार्टी कभी भी उत्तराखंड राज्य के पक्ष में नहीं थी और आज भी उन्होंने यह बात बोलकर उत्तराखंड के प्रति अपना दृष्टिकोण जाहिर किया है.

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ के महाकुंभ और सड़क पर नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि कुंभ में 66 करोड़ लोग आए, अगर 66 करोड़ लोगों को गिन सकते हैं, तो उन हिंदुओं के बारे में भी बताएं कि कितने हिंदू खो गए भगदड़ में. कितने हिंदू मारे गए कुंभ में. उनकी भी गिनती बताएं.

अखिलेश ने आगे कहा कि आखिर कुंभ में मची भगदड़ का सीसीटीवी कहां है? लोगों को सुविधा क्यों नहीं दे पाए. ये सड़क पर नमाज की बात नहीं है. ईद पर जब मैंने अधिकारी से पूछा कि मुझे क्यों नहीं जाने दे रहे हो कार्यक्रम में तो अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था. पूर्व सीएम को रोक दिया ताकि ईद पर हम लोग न जा पाएं. हिंदू जाग गए है इसलिए ईद पर अब BJP के लोग किट बांट रहे हैं. इनको तुष्टिकरण करना है. अभी तक हिंदू को गुमराह करते थे, अब मुसलमानों को गुमराह करना चाह रहे हैं. बीजेपी का वोट बैंक खिसक गया है.

वहीं, वक्फ बिल पर अखिलेश यादव ने दो टूक कहा कि हम इस बिल के खिलाफ हैं. क्योंकि बीजेपी हर जगह अपना कंट्रोल चाहती है. ये संविधान के खिलाफ़ है. अखिलेश ने कहा, “देश की अधिकांश पार्टियां इस विधेयक के खिलाफ हैं. राजनीतिक दल इसका विरोध करेंगे. समाजवादी पार्टी भी इस विधेयक के खिलाफ है. हम संसद में इसका विरोध करेंगे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...