3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान: शराब पार्टी के दौरान दी गाली... गुस्साए दोस्तों ने कर दी...

राजस्थान: शराब पार्टी के दौरान दी गाली… गुस्साए दोस्तों ने कर दी हत्या

Published on

अलवर,

राजस्थान के अलवर में पुलिस ने हत्या के मामले में तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अनिल ने शराब के नशे में अपने दोस्तों को गाली दी थी. इस पर दोस्तों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है.

अलवर शहर के सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है. थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि 27 मार्च को गुलमोहर रेजिडेंसी में चार दोस्तों ने बैठकर पहले शराब पार्टी की. उसके बाद अनिल की दोस्तों से गाली-गलौज हो गई. बस इसी बात को लेकर आरोपियों ने अनिल की पिटाई कर दी. इसके बाद उसे वहीं, छोड़कर फरार हो गए.

आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है पुलिस
इसकी जानकारी जब अनिल के परिजन को लगी तो उन्होंने सोचा कि वह शराब के नशे में है और सो रहा है. इसलिए उसे नहीं उठाया. सुबह जब परिजनों ने अनिल को उठाया तो वो नहीं उठा. इस पर परिजन अनिल को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करते हुए उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप पुत्र किशोरी लाल, सुधांशु पुत्र शिवराम व मोहित उर्फ सचिन के रूप में हुई है. यह तीनों आरोपी तुलेडा गांव के ही रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...