7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यUP: 'नेतागिरी निकाल दूंगा...', RPF जवान ने बीच सड़क BJP नेता...

UP: ‘नेतागिरी निकाल दूंगा…’, RPF जवान ने बीच सड़क BJP नेता को गिरा-गिरा कर पीटा, बेचारा

Published on

बरेली,

उत्तर प्रदेश में बरेली के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मंडल कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता की सरेआम पिटाई की गई. जानकारी के अनुसार अजय कुमार को आरपीएफ जवान ने सड़क पर गिरा-गिरा कर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार से आरपीएफ का जवान बीजेपी नेता की पिटाई कर रहा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है.

घर लौटते समय हुई मारपीट
बताया जा रहा है कि सीबीगंज थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी अजय कुमार गुप्ता बीजेपी में मंडल कोषाध्यक्ष हैं. जिनका सौ फुटा रोड पर टाइल्स का शोरूम है. रात को अपना शोरूम बंद करके अपनी कार से घर जा रहे थे. जब वो मिनी बाईपास होते हुए अपने घर जा रहे थे. तभी एक स्कूटी सवार युवक ने उनकी कार को ओवरटेक किया. युवक उनकी कार के आगे स्कूटी लहराते हुए चल रहा था.

इस पर अजय गुप्ता अपनी कार स्कूटी सवार के पास लेकर आए और कार का शीशा नीचे करके सही से चलाने को कहा. जिसके बाद स्कूटी सवार युवक आग बबूला हो गया और उनसे विवाद करने लगा. इसके बाद अजय भी कार से निकल नीचे उतर आए. इसी दौरान युवक उन्हें सड़क पर ही गिराकर मारने लगा. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है.

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं, खबर लगते ही कई बीजेपी नेता भी अजय गुप्ता से मिलने थाने पहुंच गए. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

हॉर्न देने पर भी नहीं हट रहा था
अजय ने आजतक को बताया कि मैं बीजेपी में मंडल कोषाध्यक्ष हूं. मेरी सौ फुटा रोड पर टाइल्स की दुकान है. मैं अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था. घर जाते समय एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने मुझे टेकओवर किया. मैंने कई बार हॉर्न दिया मगर वह मेरे रास्ते से हट नहीं रहा था और ना ही गाड़ी सही से चला रहा था. थोड़ा आगे जाकर मैंने उससे गाड़ी सही से चलाने को कहा, लेकिन वह मुझसे लड़ाई करने लगा और बोला ज्यादा नेतागिरी आ गई है. नेतागिरी निकाल दूंगा. इसके बाद वह मेरी पिटाई करने लगा.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...