3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'...उनके सभी कसाई दोस्त जहन्नुम में चले गए', अखिलेश यादव के गौशाला...

‘…उनके सभी कसाई दोस्त जहन्नुम में चले गए’, अखिलेश यादव के गौशाला वाले बयान पर CM योगी का जवाब

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक हालिया बयान को लेकर पार्टी पर हमला बोला और दावा किया कि पार्टी का कसाइयों से संबंध है और उसके शासन के दौरान जमकर गोवध किया गया. मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “इसलिए उनके मुखिया (अखिलेश यादव) को गाय के गोबर में दुर्गंध आती है.”

दरअसल, कन्नौज में 27 मार्च को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि भगवा पार्टी को दुर्गंध पसंद है और इसलिए वह “गौशाला” बना रही है जबकि उनकी पार्टी परफ्यूम पार्क विकसित कर रही है.

अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए आदित्यनाथ ने बरेली कार्यक्रम में कहा, “समाजवादी पार्टी ने हमें बेसहारा गाय दी. उन्होंने गायों को लावारिस छोड़ दिया. समाजवादी पार्टी के मुखिया कहते हैं कि गाय के गोबर से बदबू आती है. यह उनकी सच्चाई है क्योंकि वे गायों को कसाइयों को सौंप देते थे.”

एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग गायों का वध करते थे और उनके “गौ तस्करों और कसाइयों से करीबी संबंध” थे. उन्होंने कहा, “जब हमने कसाइयों को “जहन्नुम” (नरक) के रास्ते पर भेज दिया, तो वे शिकायत करने लगे. उनकी समस्या यह है कि उनके सभी कसाई दोस्त नरक में चले गए.”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “वे गौ माता की सेवा के बारे में क्या जानते हैं? उन्हें गाय के गोबर में दुर्गंध मिलेगी. उन्हें अपने कर्मों की दुर्गंध नहीं दिखती. उन्हें गौ माता की सेवा में दुर्गंध दिखती है और इसीलिए उनकी पार्टी के अध्यक्ष (अखिलेश यादव) ने यह बयान दिया.”

कानून व्यवस्था के मोर्चे पर अपनी सरकार के काम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अब सभी दंगाई चूहों की तरह तड़प रहे हैं, लेकिन उनमें बाहर आने की हिम्मत नहीं है. उन्हें पता है कि अगर वे दंगे में शामिल हुए, तो इसके भयानक परिणाम होंगे.”

बता दें कि 27 मार्च को अपने भाषण में सपा मुखिया ने यह भी कहा था कि कन्नौज ने हमेशा भाईचारे की खुशबू फैलाई है, लेकिन भाजपा नफरत की बदबू फैलाती है. “मैं कन्नौज के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे भाजपा की इस बदबू को पूरी तरह से खत्म कर दें. यह कुछ हद तक कम हो गई है, लेकिन अगली बार इसे पूरी तरह से खत्म कर दें ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके।” “उन्हें (भाजपा को) दुर्गंध पसंद है, इसलिए वे गौशालाएं बना रहे हैं. हमें खुशबू पसंद है, इसलिए हम परफ्यूम पार्क बना रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...