14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedअब कल क्या होगा? आज ही शेयर बाजार क्रैश... क्या ट्रंप भारत...

अब कल क्या होगा? आज ही शेयर बाजार क्रैश… क्या ट्रंप भारत पर लगा देंगे टैरिफ

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट थी, लेकिन अब अचानक शेयर बाजार में हैवी गिरावट आ चुकी है. सेंसेक्‍स (Sensex) 1400 अंक से भी ज्‍यादा टूट चुका है और निफ्टी (Nifty) 350 अंक तक गिरा है. इसके अलावा, बैंक निफ्टी (Nifty Bank) में 757 अंकों की गिरावट देखी गई है.

SENSEX अभी 76017 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 23150 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी बैंक 50823 पर है. बीएसई मार्केटकैपिटलाइजेशन में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान हुआ है. बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 29 शेयर गिरे हैं, जबकि सिर्फ एक शेयर Induind Bank में तेजी देखी जा रही है. HDFC Bank Share में 3 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. इसी तरह Sunpharma, HCL Tech, Infosys और Bajaj Finserv के शेयर में भी करीब 3 फीसदी की गिरावट है.

ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल 2 अप्रैल को दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) यानी जवाबी टैरिफ लागू करने का ऐलान करने वाले हैं. इसके चलते भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजार डरे हुए हैं. ट्रंप इस दिन को अमेरिका के लिए “मुक्ति दिवस” बता रहे हैं.

क्रूड ऑयल के दाम तेज उछाल
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil) में उछाल भी भारतीय शेयर बाजार के लिए एक निगेटिव खबर रही. ब्रेंट क्रूड ऑयल का प्राइस 1.51 फीसदी बढ़कर 74.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे भारत के इंपोर्ट बिल को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. वहीं ट्रंप ने रूस से तेल खरीदारों को चेतावनी भी दी है.

मंदी का खतरा
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने अमेरिका में मंदी आने की संभावना को बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया है. पहले ब्रोकरेज ने मंदी आने का 20 प्रतिशत अनुमान जताया था. ऐसे में मार्केट में जोखिम और बढ़ गया है और निवेशक डरे हुए नजर आ रहे हैं.

ये शेयर ज्‍यादा टूटे
Redington के शेयर 5.58 फीसदी, Neuland Labs 5.13%, Amber Enterprises के शेयर में 4.56 फीसदी की गिरावट आई है. वोल्‍टास के शेयर 6.75 फीसदी, पॉलिसी बाजार 4.82 प्रतिशत, Info Edge के शेयर 5.25 फीसदी और बजाज होल्डिंग के शेयर 4.71 फीसदी टूटा है.

क्‍या ट्रंप लगा देंगे भारत पर टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि भारत 2 अप्रैल की समय सीमा से ठीक पहले अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ में ‘काफी’ कमी करने के लिए तैयार है, जिसे उन्होंने अमेरिकी व्यापार के लिए ‘मुक्ति दिवस’ करार दिया है. ‘यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ट्रंप भारत समेत अन्य देशों से आयात पर पारस्परिक शुल्क लगाने की तैयारी कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, ‘उनमें से बहुत से देश अपने शुल्क हटा देंगे क्योंकि वे अमेरिका के साथ अन्यायपूर्ण रहे हैं.’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘यूरोपीय संघ ने पहले ही अपने टैरिफ को घटाकर 2.5% कर दिया है. मैंने कुछ समय पहले सुना था कि भारत भी अपने टैरिफ में काफी कमी करने जा रहा है.’ उन्होंने भारतीय अधिकारियों से कोई और जानकारी या पुष्टि नहीं की. ट्रंप ने कहा कि अगर भारत कटौती करता है तो अमेरिका भी टैरिफ में कटौती करेगा.

कल क्‍या होगा?
भारतीय बाजार में इतनी बड़ी गिरावट टैरिफ लगाने से पहले आई है. अगर कल यानी बुधवार, 2 अप्रैल को टैरिफ लागू हो जाता है तो फिर शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकता है. लेकिन भारत को अमेरिका की तरफ से राहत दी जाती है तो बाजार के लिए भी राहत होगी.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...