16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभोपालपातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर...

पातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

Published on

भोपाल। राजधानी के पातरा बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। आकर्षक झांकियों, गाजे-बाजे और धर्म ध्वजाओं के साथ निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा के दौरान भगवान का नगर भ्रमण कराया गया, जहां श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मीडिया प्रवक्ता अंशुल जैन ने जानकारी दी कि महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में भगवान हरि विष्णु, माता लक्ष्मी, राम-जानकी दरबार और बाबा खाटू श्याम की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई है।

इस पावन अवसर पर प्रतिमा स्थापना का सौभाग्य लक्ष्मी परिवार के पूर्व पार्षद संजय साहू सहित सुधा साहू, रौनक साहू, और अमेरिका से आए शिवम साहू एवं परिवार के अन्य सदस्यों को प्राप्त हुआ। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का संचार कर दिया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल...

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...