8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: स्कूल टीचर ने किया कई मेल स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

महाराष्ट्र: स्कूल टीचर ने किया कई मेल स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

Published on

लातूर,

महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को कथित तौर पर पुरुष छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिछले सप्ताह यौन उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल ने आंतरिक जांच के बाद शिकायत दर्ज कराई. अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि शिक्षक ने अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 12 वर्षीय लड़कों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था.

POCSO क्या है?
POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) अधिनियम, 2012 भारत में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया कानून है. इसमें यौन शोषण, यौन उत्पीड़न, अश्लील सामग्री और अन्य यौन अपराधों को कड़ी सजा देने का प्रावधान है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...