3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यझारखंड: साहिबगंज में आपस में भिड़ी दो मालगाड़ियां, 3 लोगों की मौत,...

झारखंड: साहिबगंज में आपस में भिड़ी दो मालगाड़ियां, 3 लोगों की मौत, CISF के 4 जवान घायल

Published on

साहिबगंज,

झारखंड में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं . कोयले से लदी होने की वजह से ट्रेनों में आग लग गई. हादसे में दोनों मालगाड़ी के ड्राइवरों की जान चली गई. चार CISF के जवान भी घायल हैं. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, घटना 1 अप्रैल (मंगलवार) तड़के सुबह तीन बजे साहिबगंज जिले के बरहेट एमजीआर लाइन पर हुई. एक मालगाड़ी झारखंड गोड्डा के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का NTPC जा रही थी. इसी दौरान वह दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई. टक्कर के बाद उसमें आग लग गई.

घटना की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस लाइन पर मालगाड़ी का ट्रैफिक ठप हो गया है. इसे ठीक करने में 2 से ज्यादा दिनों का समय लग सकता है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि दोनों मालगाड़ियां बिजली कंपनी NTCP द्वारा संचालित की जाती थीं. जिस ट्रैक पर यह दुर्घटना हुई, वह भी NTCP के मालिकाना अधिकार में है. इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से इसके बिजली प्लांट्स में कोयला ट्रांसपोर्ट करने के लिए किया जाता है. साहेबगंज के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी किशोर तिर्की ने मीडिया को बताया कि दोनों मालगाड़ियों के ड्राइवरों की आमने-सामने की टक्कर की वजह से जान चली गई. पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने बताया,

वहीं, रेलवे ने एक बयान में कहा,
NTPC ने मालदा डिवीजन से मदद मांगी है. ईस्टर्न रेलवे के मालदा डिवीजन से 140 टन की क्रेन की मांग की . इसे साहिबगंज से मंगाया गया है. भारतीय रेलवे NTPC अधिकारियों को मरम्मत के लिए हर मुमकिन मदद दे रहा है.जिस लाइन पर यह दुर्घटना हुई, उसे आमतौर पर NTCP लालमटिया MGR के नाम से जाना जाता है. यह बिहार के भागलपुर जिले में PSU के कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का पावर प्लांट से जोड़ती है.

अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में आग
एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले 31 मार्च की शाम को अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना हुई थी. इस दौरान धुआं कोच में भर गया था. हालांकि बोगी खाली होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ. घटना मध्य प्रदेश के भोपाल डिवीजन के खंडवा और इटारसी सेक्शन के बीच हुई थी. अधिकारियों ने एजेंसी को बताया कि शाम 5:15 बजे आग बुझाने के बाद ट्रेन को बिहार के बरौनी के लिए रवाना किया गया.

अधिकारियों का कहना था कि यह आग नहीं थी बल्कि ट्रेन के आखिरी कोच के पावर-कम-लगेज कार से धुआं निकल रहा था. वहीं, 30 मार्च को ओडिशा में कटक के पास एक पैसेंजर ट्रेन के 11 डब्बे पटरी से उतर गए थे. इस घटना में एक शख़्स की मौत हो गई थी. आठ लोग घायल हुए थे.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...