12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यबनासकांठा: पटाखा फैक्ट्री में आग का तांडव, 18 जिंदगियां खाक, सभी मजदूर...

बनासकांठा: पटाखा फैक्ट्री में आग का तांडव, 18 जिंदगियां खाक, सभी मजदूर MP के, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Published on

बनासकांठा,

गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक आग लगने से 18 मजदूरों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा फैक्ट्री में बॉयलर फटने के कारण हुआ, जिससे भीषण ब्लास्ट हुआ और पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई.इस घटना पर एसपी अक्षयराज मकवाना ने बताया कि अब तक मलबे से 18 शव बरामद किए जा चुके हैं. ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री का स्लैब गिर गया और मजदूर उसके नीचे दब गए. मरने वाले सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे.

पटाखा फैक्ट्री में भयानक आग
पुलिस ने फैक्ट्री मालिक खूबचंद सिंधी के खिलाफ BNS की धारा 304 के तहत शिकायत दर्ज की है और आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम भी चल रहा था, जबकि इसके पास केवल पटाखे बेचने का लाइसेंस था.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक है और इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए.

राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया. वहीं इस घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने आरोप लगाया कि सूरत, राजकोट के बाद अब बनासकांठा में लगी आग में कई लोगों की मौत हुई है.

कांगेस ने साधा भाजपा पर निशाना
भाजपा सरकार फायर सेफ्टी के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है और पैसों के लिए गलत फायर सेफ्टी का सर्टिफिकेट दे रही है. जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं. किसी की जान जाने के बाद मुआवजा देने से उसके परिवार की स्थिति में सुधार नहीं होगा. ऐसे हादसों में मजदूरों की ही मौत होती है. पीड़ित परिवारों को सही आर्थिक मुआवजा मिले यह देखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...