3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यचारधाम यात्रा शुरू होने से पहले खतरनाक वायरस मिला, क्वारंटीन सेंटर बनाए...

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले खतरनाक वायरस मिला, क्वारंटीन सेंटर बनाए गए, सरकार अलर्ट

Published on

उत्तरकाशी:

30 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इससे पहले चारधाम से एक टेंशन वाली खबर सामने आ रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले घोड़े और खच्चरों में एक्वाईन इन्फ्लुएंजा वायरस मिला है। वायरस मिलने के बाद पुष्कर सिंह धामी सरकार अलर्ट हो गई है। एहतियात के तौर पर रुद्रप्रयाग जिले में दो क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं।

30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। चारधाम यात्रा से पहले एक्वाईन इन्फ्लुएंजा वायरस से सरकार अलर्ट हो गई है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मंगलवार को सचिवालय में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों से घोड़े और खच्चरों की स्क्रीनिंग करने पर फोकस करने को कहा है। लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि 12 अश्ववंशीय पशुओं में एक्वाईन इन्फ्लुएंजा वायरस पाया गया है। सभी को क्वारंटीन करा दिया गया है। मंत्री ने सभी पशु रोग नियंत्रण चौकियों पर पशुओं की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को एक्वाईन इन्फ्लुएंजा वायरस को रोकने के लिए सभी एहतियात बरतने की हिदायत दी है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने फाटा और कोटमा में दो क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने के निर्देश दिए। चारधाम में किसी भी रोगग्रस्त घोड़ा-खच्चर को नहीं ले जाने दिया जाएगा। उत्तराखंड के पांच जिलों में घोड़े-खच्चरों के सैंपल लिए जाएंगे। इनकी जांच इंडियन वेटरी रिसर्च इंस्टीट्यूट मुक्तेश्वर में होगी। पॉजिटिव मिलने पर क्वारंटीन किया जाएगा। नेगेटिव आने पर यात्रा पर जाने की अनुमति होगी। हालांकि, रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं और लोग रिकॉर्ड पंजीकरण करा चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पिछली बार का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...