8.3 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeखेल27 करोड़ बर्बाद... ना बल्ला चल रहा, ना कप्तानी और ना ही...

27 करोड़ बर्बाद… ना बल्ला चल रहा, ना कप्तानी और ना ही विकेटकीपिंग, पंत को लगी किसकी नजर?

Published on

लखनऊ

आईपीएल 2025 के के 13वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने पंजाब किंग्स की टीम है। इस मैच में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हर किसी की नजरें एक बार फिर से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत के ऊपर टिकी हुई थीं। लेकिन वो एक बार फिर से पूरी तरह फ्लॉप रहे। इससे एक बार फिर से इस बात पर जोर दिया जाने लगा है कि कहीं लखनऊ ने पंत के ऊपर 27 करोड़ रुपये लगाकर कोई बड़ी गलती तो नहीं कर दी।

लखनऊ की टीम से हुई गलती?
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। अब सवाल यह है कि टीम इस रकम की वसूली कैसे करेगी। पंत ने अब तक तीन मैचों में सिर्फ 17 रन बनाए हैं। आईपीएल के इतिहास में यह देखा गया है कि महंगे खिलाड़ी अक्सर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

पहले मैच से हो रहे फ्लॉप
ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के पहले मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए। उम्मीद थी कि तीसरे मैच में वे अच्छा खेलेंगे। लेकिन, पंत का खराब फॉर्म जारी रही। वे टीम को मुश्किल में डालकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें तब आउट किया, जब टीम का स्कोर सिर्फ 35 रन था। पंत ने पांच गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाए।

लखनऊ की खराब शुरुआत
एलएसजी की शुरुआत फिर से खराब रही। मिचेल मार्श पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वे गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके बाद एडन मारक्रम भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुश्किल यह है कि पंत न तो रन बना पा रहे हैं और न ही कप्तानी ठीक से कर पा रहे हैं। उन्हें यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि किस गेंदबाज को कब लगाना है और मैदान पर क्या बदलाव करने हैं। विकेटकीपर के तौर पर भी ऋषभ पंत कई गलतियां कर रहे हैं। इससे टीम को नुकसान हो रहा है। लगातार तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद ऋषभ पंत भी मुश्किल में हैं।

Latest articles

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...

बरनाला पहुंचे सीएम भगवंत मान: बोले- अब कोई नहीं बचा पाएगा बेअदबी के दोषियों को, हाईकोर्ट ने भी कानून पर लगाई मुहर

बरनाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को 'शुकराना यात्रा' के दौरान बरनाला पहुंचे।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...