3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यताजमहल के पास बना शाहजहां पार्क होगा अहिल्याबाई होलकर, नाम बदलने की...

ताजमहल के पास बना शाहजहां पार्क होगा अहिल्याबाई होलकर, नाम बदलने की कार्यवाही शुरू

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को हिंदूवादी संगठन तेजोमहल होने का दावा करते रहते हैं। शिवरात्रि पर कई बार यहां पर जल चढ़ाने का प्रयास किया जा चुका है। इस बीच, ताजमहल अपने गार्डन को लेकर चर्चा में आ गया है। शाहजहां गार्डन ताजमहल के पास ही स्थित है। इसके नाम को बदल कर अहिल्याबाई होल्कर गार्डन करने की कार्यवाही लखनऊ में शुरू हो चुकी है।

पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने शाहजहां गार्डन के नाम बदलने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था। उन्होंने शाहजहां गार्डन का नाम अहिल्याबाई होल्कर करने की संस्तुति की थी। अब सीएम कार्यालय के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने यूपी के मुख्य सचिव को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है।

31 मई, 1725 को महारानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ था। पिता मानकोजी शिंदे एक मामूली किसान थे। अहिल्याबाई का विवाह इंदौर राज्य के संस्थापक महाराजा मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव से हुआ था। इनकी मालेराव पुत्र और मुक्ताबाई पुत्री थी। पति के निधन के बाद सत्ता संभाली और मृत्युपर्यन्त तक कुशलता से शासन को चलाया। अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की पुरजोर समर्थक थीं। उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण कराया। जिसमें विश्वनाथ मंदिर भी शामिल है। उनके शासन में स्त्रियों का बड़ा सम्मान होता था। उन्होंने लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने पर जोर दिया था। करीब 30 साल तक उनके शासनकाल में प्रजा काफी खुशहाल रहती थी। उनका निधन 1975 में हुआ था।

ताजमहल बनाम तेजोमहल
ताजमहल मोहब्बत की निशानी के तौर पर विश्व में प्रसिद्ध है। इतिहासकार के अनुसार, शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के याद में ताजमहल बनवाया था। वहीं, कुछ शोधकर्ताओं का दावा है कि आगरा से 600 किलोमीटर दूर बुरहानपुर में मुमताज की कब्र है। दावा है कि ताजमहल में बनी कब्र नकली है। दूसरी ओर हिंदूवादी संगठन इसको शिव मंदिर यानी तेजोमहल होने का दावा करते रहते हैं। कुछ इतिहासकार अपनी किताब में हिंदू मंदिर होने का दावा करते हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...