3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात बदमाश, 21 मर्डर केस...

तमिलनाडु में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात बदमाश, 21 मर्डर केस में था वांटेड

Published on

मदुरै,

तमिलनाडु के मदुरै में पुलिस एनकाउंटर में एक कुख्यात बदमाश मारा गया है. इसकी पहचान सुभाष चंद्र बोस (22) के रूप में है, जो कि एक हिस्ट्रीशीट था. उस पर 21 से अधिक हत्याओं का केस दर्ज था. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए राजाजी सरकारी अस्पताल भेजा है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, मदुरै में गुरुसामी और राजपंडी गिरोह के बीच पिछले 21 साल से गैंगवार चल रहा था. इसकी शुरुआत साल 2003 में चिन्ना मुनीश की हत्या के साथ हुई थी. इस प्रतिद्वंद्विता में हाल ही में गुरुसामी गिरोह के सदस्य वागुथलाई मणि के दोस्त मुरुगनंधम की हत्या हुई थी, जो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था.

मुरुगनंधम की सड़क पर सिर कलम कर हत्या कर दी गई थी. आखिरकार साल 2023 में गुरुसामी पर पांच लोगों के एक गिरोह ने हमला किया, जब वह कोर्ट से लौट रहा था. उस समय से उसका इलाज चल रहा है. इसी बीच हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस के बारे में पुलिस को सूचना मिली.

उसे पुलिस चेक पोस्ट पर रोका गया, लेकिन उसने रुकने से इनकार कर दिया. जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने दरांती से उन पर हमला कर दिया. पुलिस ने उसे चेतावनी दी, तो उसने एक देशी बंदूक निकाली और गोलीबारी करने लगा. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया.

मदुरै के पुलिस आयुक्त जे. लोगनाथन ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर सुभाष चंद्र बोस ने कांस्टेबल कर्ण और सरवनन पर गोली चलाई थी, जिसके बाद इंस्पेक्टर बुमीनाथन ने उस पर गोली चलाई. इस दौरान वो गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बोस हत्या के कई बड़े मामलों में वांछित था.

पुलिस आयुक्त ने बताया, ”मृतक बदमाश की पहचान सुभाष चंद्र बोस के रूप में हुई है. वह हाल ही में हुई एक हत्या के मामले में वांछित था. हमें सूचना मिली कि वह शहर में है. उस सूचना के आधार पर हमने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की थी. उसने दो चेकपोस्ट पार किए, लेकिन पुलिस टीम ने आगे चलकर उसे रास्ते में ही घेर लिया था.”

उन्होंने कहा. “जब दो पुलिस कर्मियों ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा, तो उसने हमला कर दिया. एक इंस्पेक्टर पर भी गोली चलाई. आत्मरक्षा के लिए इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से उस पर गोली चलाई. इस एनकाउंटर में घायल दोनों पुलिसकर्मियों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वे अब पूरी तरह सुरक्षित हैं.”

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...