3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक को दी थी चुनौती, सायरा बानो बनीं...

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक को दी थी चुनौती, सायरा बानो बनीं उत्‍तराखंड महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष

Published on

देहरादून:

उत्तराखंड सरकार ने सायरा बानो को उत्तराखंड महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है। सायरा बानो वही हैं जिन्होंने 2016 में तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका के बाद वह काफी चर्चा में आई थीं। अब उन्हें महिला आयोग में जिम्मेदारी दी गई है।सायरा बानो उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके हक में आया था। इससे तीन तलाक पर रोक लगाने में मदद मिली। फरवरी 2016 में सायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। उन्होंने तीन तलाक पर बैन लगाने की मांग की थी। सायरा की शादी 2002 में प्रयागराज के एक व्यक्ति से हुई थी। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। सायरा के पति ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए तलाकनामा भेजा था।

बहुविवाह प्रथा को भी खत्‍म करने की मांग
सायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल तलाक और निकाह हलाला को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि ये दोनों ही चीजें गलत हैं। उन्होंने मुस्लिमों में प्रचलित बहुविवाह प्रथा को भी खत्म करने की मांग की थी। उनका कहना था कि तीन तलाक संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन है। इन अनुच्छेदों में सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया गया है।

2017 में खत्‍म किया गया था तीन तलाक
सायरा बानो बाद में बीजेपी में शामिल हो गईं। तब उन्होंने कहा था कि वह पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर वो पार्टी में शामिल हुईं हैं। वो महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेंगी। गौरतलब है कि तीन तलाक के मुद्दे पर 22 अगस्त, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इस फैसले में तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया था। इससे मुस्लिम महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिली थी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...