5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यगुजरात : पटाखे बेचने की लाइसेंस बना रहा था सुतली-मार्शल बम, IPL...

गुजरात : पटाखे बेचने की लाइसेंस बना रहा था सुतली-मार्शल बम, IPL सट्टेबाजी में पकड़ा गया था अवैध फैक्ट्री का मालिक

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात के बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि इस गैरकानूनी फैक्ट्री के मालिक दीपक माेनानी को पहले आईपीएल की सट्टेबाजी में अरेस्ट किया गया था। यह गिरफ्तारी साल भर पहले हुई थी। इसके बाद यह पटाखा के कारोबार में आ गया था। मोनानी ने सिर्फ पटाखा बेचने का लाइसेंस लिया था लेकिन वह डीसा के जीएसआईडीसी में गैरकानूनी तारीके से फैक्ट्री चला रहा था। वह सुतली के साथ मार्शल बम भी बना रहा था। बनासकांठा फैक्ट्री विस्फोट में अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने पटाखा बेचने का लाइसेंस लेकर फैक्ट्री चला रहे मोनानी के साथ उसके पिता पर भी शिकंजा कसा है।

बेहद शक्तिशाली था विस्फोट
बनासकांठा के डीसा में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की जांच में सामने आया है कि एक अवैध रूप से संचालित पटाखा गोदाम के ढहने से हुए 21 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से 18 मध्य प्रदेश के थे। पुलिस ने कहा कि सभी पीड़ित मलबे में दब गए और विस्फोट की अचानक और तीव्र प्रकृति के कारण उन्हें भागने का समय नहीं मिला। विस्फोट के कारण पटाखों से आग लग गई, जिससे उनमें से अधिकांश झुलस गए। पीड़ितों में कम से कम चार बच्चे शामिल हैं। बनासकांठा के कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कुछ पीड़ितों के शरीर के अंग घटनास्थल से 200-300 मीटर दूर एक खेत में बिखरे मिले।

डीसा में दर्ज हुआ केस
बनासकांठा के एसपी अक्षयराज मकवाना ने बताया कि गोदाम का संचालन खूबचंद ठक्कर और उनके बेटे दीपक द्वारा किया जाता था। दोनों ही डीसा के निवासी हैं। मकवाना ने बताया कि लोकल क्राइम बांच ने खूबचंद और उनके बेटे दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। हम उनके खिलाफ जान को खतरे में डालने के लिए सख्त आरोप लगाएंगे। हम उन्हें अधिकतम सजा दिलाने के लिए सख्त आरोपपत्र दाखिल करेंगे। पुलिस के अनुसार डीसा थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने कहा कि एसपी कार्यालय की एक टीम ने 12 मार्च को परिसर का निरीक्षण किया, लेकिन उस समय कोई विस्फोटक नहीं मिला।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...